menu-icon
India Daily

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी-भुवनेश्वर फिर बाहर; ईशान किशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

टीम चयन में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिली है. दोनों खिलाड़ी वनडे और टेस्ट, किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी-भुवनेश्वर फिर बाहर; ईशान किशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Courtesy: X

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारतीय वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा कर दी है. वनडे सीरीज के पांच मुकाबलों के लिए दो अलग-अलग टीम चुनी गई हैं. शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तान होंगे. आखिरी दो वनडे में अय्यर कप्तानी संभालेंगे.

शमी और भुवनेश्वर को नहीं मिला मौका

टीम चयन में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिली है. दोनों खिलाड़ी वनडे और टेस्ट, किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. तेज गेंदबाजी के लिए चयनकर्ताओं ने मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप को भी शामिल किया गया है.

ईशान किशन को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को आखिरी दो वनडे मैचों के लिए उप-कप्तान बनाया गया है. वह इस टीम में विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे. इसके अलावा नमन धीर, नितिश कुमार रेड्डी, आकिब नबी, यश ठाकुर और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ियों को वनडे टीम में मौका मिला है.

टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल के हाथ

टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और केएल राहुल उप-कप्तान होंगे. टीम में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. ऋषभ पंत का चयन फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगा.

शुरुआती तीन वनडे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस मंजूरी के अधीन) और कुलदीप यादव.

आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उप-कप्तान), नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस मंजूरी के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.