नई दिल्ली: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार यानी कि 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. उस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी किया था भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली वहीं शिवम दूबे ने भी 42 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि बारिश के कारण मैच पूरा न हो सका. तो इस मैच में दोनों टीमें पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी.
पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला था जिस कारण फैंस की निगाहें अब दूसरे मुकाबले पर टिकी हुई हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वैभव मैनचेस्टर में भारत की नीली जर्सी में खेलते दिखाई दे सकते हैं. लेकिन उससे पहले जानेंगे कि फैंस इस मैच का लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं.
IND vs ENG 2nd T20I मैच 04 जुलाई, शनिवार को खेला जाएगा.
IND vs ENG 2nd T20I मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा.
IND vs ENG 2nd T20I मैच भारतीय समयानुसार रात 07:00 बजे शुरू होगा. टॉस निर्धारित समय से आधे घंटे पहले होगा.
IND vs ENG 2nd T20I मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा.
IND vs ENG 2nd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी एलआईवी ऐप पर देख सकते हैं.
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिलिप साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती