The Last Dance? टोरंटो के मैदान पर Ronaldo vs Modrić
8 साल बाद फिर वही टकराव!
साल 2018 में Ballon d’Or के लिए भिड़ने वाले ये दोनों दिग्गज आज एक बार फिर आमने-सामने हैं. भूख वही है लेकिन इस बार दांव कहीं ज्यादा बड़े हैं.
दांव पर रोनाल्डो का आखिरी सपना
41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए आज का मैच 'करो या मरो' जैसा है. एक हार और उनका अपने देश के लिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का अंतिम अंतरराष्ट्रीय सपना हमेशा के लिए टूट जाएगा.
उस्ताद मोड्रिच की आखिरी चाल
दूसरी तरफ हैं क्रोएशिया के 40 वर्षीय कप्तान लुका मोड्रिच. उम्र को मात देकर आज भी मिडफील्ड को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले मोड्रिच इस नॉकआउट को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं.
दोनों दिग्गजों का आखिरी मौका!
यह फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नॉकआउट स्टेज है. जो जीतेगा वो अगले दौर में कदम रखेगा, जो हारेगा वो पहली फ्लाइट से घर लौटेगा.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सपना रह जाएगा अधूरा?
रोनाल्डो ने नॉकआउट राउंट में आजतक एक भी गोल नहीं दागा है. अब वह अपना ये सपना पूरा करने के लिए मैदान पर उतरेंगे.
टोरंटो बना फुटबॉल का मक्का
इस ऐतिहासिक मुकाबले को लाइव देखने के लिए दुनिया भर से फैंस कनाडा पहुंचे हैं. स्टेडियम के बाहर और अंदर दोनों ही देशों के प्रशंसकों का जोश सातवें आसमान पर है.
इतिहास बनते देखने के लिए तैयार?
रोनाल्डो या मोड्रिच? आज फुटबॉल इतिहास का एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो जाएगा.