India A vs England Lions: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज है. 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार अंदाज में शतक ठोका. इस सेंचुरी के दम पर उन्होंने ना सिर्फ प्लेइंग 11 के दावा मजबूत किया बल्कि अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं. उन्होंने 165 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली और पहला अनऔपचारिक मुकाबला ड्रा कराया.
इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए के बीच टेस्ट सीरीज से पहले अनऔपचारिक मुकाबला खेला गया. जिसमें इंग्लैंड लायंस ने भारत के सामने 490 रनों का मुश्किल टारगेट रखा था, भारत भले ही यह मैच नहीं जीत सका, लेकिन केएस भरत की सेंचुरी के दम पर वह हारने से बच गया और मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ.
Anchored a comeback, our KS Bharat! 💯 pic.twitter.com/OlIp292Qkn
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 20, 2024
पहली पारी में केएस भरत ने सिर्फ 15 रन बनाए थे. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने दूसरी इनिंग में बढ़िया शतक बनाया. चूंकि उन्हें टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए टीम में चुना गया है. अब शायद उन्हें प्लेइंग 11 में भी मौका मिल जाए.
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 490 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी भारत ए के लिए साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दी. उन्होंने 97, सरफराज खान ने 55, प्रदौस पटेल ने 43, मानव सुथार ने 89 जबकि केएस भरत ने 116 रनों की पारी खेली और मुकाबले का ड्रा करा दिया.
Match drawn 🤝
— England Cricket (@englandcricket) January 20, 2024
🏴 England Lions: 5️⃣5️⃣3️⃣/8️⃣d & 1️⃣6️⃣3️⃣/6️⃣d
🇮🇳 India A: 2️⃣2️⃣7️⃣ & 4️⃣2️⃣6️⃣/5️⃣
🏅 POTM: Keaton Jennings
The Lions are held to a draw in Ahmedabad after an unbeaten 116 from KS Bharat 💯 pic.twitter.com/mPWdSyOBOC
इंग्लैंड ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 553 रन बनाए थे. जवाब में भारत ए ने 227 रन बना सकी. फिर इंग्लैंड लायंस ने 163 पर 6 विकेट खोकर पारी घोषित की और टीम इंडिया के सामने 490 रनों का मुश्किल टारगेट रखा. जब अंपायरों ने चौथे और अंतिम दिन मैच ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया तब इंडिा ए ने 125 ओवर में 5 विकेट पर 426 रन बनाए थे. इस तरह से वह लक्ष्य से 64 रन पीछे रह गया और मैच ड्रा हुआ.