Ayodhya Ke Ram: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज 1 दिन बाकी रह गया है. इसके लिए पिछले एक महीने से जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. 22 जनवरी को यहां देश के दिग्गज और नामी चेहरे एक साथ दिखेंगे. इस ऐतिहासिक दिन के लिए देश के कई सेलिब्रिटी को बुलावा भेजा गया है, जिनमें क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं. क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव, एमएस धोनी, रोहित शर्मा से लेकर मिताली राज और हरमप्रीत कौर तक...करीब 15 खिलाड़ियों से ज्यादा को प्राण प्रतिष्ठा को निमंत्रण मिला है.
King Virat Kohli received invitation card from Ram Mandir.
THALA MS Dhoni received invitation card from Ram Mandir..
Master Blaster Sachin Tendulkar recieved invitation card from Ram Mandir...
But Rohit Sharma didn't get it.
Why? pic.twitter.com/LBNwJUefqq— Satya Prakash (@Satya_Prakash08) January 16, 2024Also Read
पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, सुनील गावस्कर के साथ-साथ भारत को टी20 और ओडीआई वर्ल्ड कप अपनी कप्तानी में जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को भी निमंत्रण मिला है. इतना ही नहीं इस लिस्ट में विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं.