Ind vs WI Dream 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज में पिछला मैच जीत कर भारतीय टीम का मनोबल हाई है. हालांकि इस सीरीज में अभी भारतीय टीम वेस्टइंडीज से 2-1 से पीछे है. आज होने वाले मैच को जीत कर जहां भारतीय टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. वहीं कैरेबियाई टीम यह मैच जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी.
मैच विनर साबित हो सकते हैं ये भारतीय खिलाड़ी
भारतीय टीम के ड्रीम प्लेयर की बात करें तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने सीरीज के तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. तीन मैचों में उन्होंने ने 63 रन बनाए हैं वहीं 4 विकेट भी हासिल किए हैं. इसके साथ ओपनर बल्लेबाज तिलक वर्मा भी सीरीज के शानदार प्लेयर हैं. पिछले मैच में तूफानी अर्धशतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव को अपने शानदार फॉर्म में हैं उन्होंने पिछले मैच में 83 रन बनाए थे. वहीं कुलदीप यादव के बिना काम नहीं चलने वाला है. कुलदीप के साथ युजवेंद्र को रखना भी फायदे का सौदा हो सकता है.
प्वाइंटस में लंबी छलांग दिलाएंगे ये कैरिबियाई
वेस्टइंडीज टीम में निकोलस पूरन अपने बेहतरीन फॉर्म में है. पिछले तीन मैचों में 128 रन बना चुके हैं. इसके साथ रोमारियो शेफर्ड भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं पिछले तीन मैचों में वह 4 विकेट हासिल कर चुके हैं. कैरेबियाई कप्तान रोवमैन पॉवेल भी 3 मुकाबलों में 109 रन बना चुके हैं पिछलें मैच में उन्होंने 40 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
विकेटकीपर: निकोलस पूरन, संजू सैमसन
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, ब्रैंडन किंग और रोवमैन पॉवेल
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, रोस्टन चेज
गेंदबाज: रोमारियो शेफर्ड, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव (उपकप्तान)
इसे भी पढे़ं- Independence Day Special: वो खिलाड़ी जो आजादी के बाद बना था भारत-पाकिस्तान के लिए 'बीच का बिच्चू', जानें अनोखा किस्सा