IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा में हुआ, जिसमें भारतीय टीम जीतते-जीतते चूक गई और यह मैच टाई हो गया. क्रिकेट फैंस को लगा कि अब सुपर ओवर होगा. सभी आखिरी ओवर के रोमांचक के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें निराशा तब लगी जब पता चला कि इस मैच का नतीजा टाई ही रहेगी. कोई सुपर ओवर नहीं होगा. आखिर क्यों सुपर ओवर नहीं हुआ, चलिए जानते हैं. सुपर ओवर इसलिए नहीं हुआ क्योंकि वनडे मैचों के लिए सुपर ओवर का इस्तेमाल मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में ही होता है, द्विपक्षीय सीरीज में सुपर ओवर नहीं होता.
Things went down to the wire in Colombo as the match ends in a tie!
— BCCI (@BCCI) August 2, 2024
On to the next one.
Scorecard ▶️ https://t.co/4fYsNEzggf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/yzhxoyaaet
क्या है आईसीसी का नियम
आईसीसी के नियम के मुताबिक टी20 इंटरनेशनल के सभी मुकाबलों में सुपर ओवर का प्रावधान है. मैच टाई होने पर सुवर ओवर होता है, जिसके जरिए मैच का नतीजा निकलता है, जबकि वनडे फॉर्मेट में ऐसा कोई नियम नहीं है. सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में सुपर ओवर होता है. इसका उदाहरण 2019 वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गया फाइनल है. तब मैच के बाद जो सुपर ओवर हुआ था वो भी टाई हो गया था. इसके बाद विजेता का फैसला सबसे ज्यादा बाउंड्री मारने के आधार पर किया गया था और इंग्लैंड को चैंपियन करार दिया गया था.
A thrilling start to the #SLvIND ODI series.
The First ODI ends in a tie.
Scorecard ▶️ https://t.co/4fYsNEzggf#TeamIndia pic.twitter.com/ILQvB1FDyk— BCCI (@BCCI) August 2, 2024Also Read
मैच का हाल
श्रीलंका ने टॉस जीता था और 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए थे. टीम के लिए युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने 67 जबकि ओपनर पथुम निसांका ने 56 रन का अहम योगदान दिया था. टीम इंडिया जब 230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े.
ऐसे टाई हुआ मैच
पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी होनेके बाद लग रहा था कि भारत की जीत आसान हो गई है, लेकिन फिर श्रीलंकाई गेंदबाजों ने वापसी की और मैच को रोमांचक बना दिया. भारत के जब 8 विकेट ह चुके थे तब उसे आखिरी 15 बॉल पर 1 रन बनाना था, 2 विकेट हाथ में. 48वें ओवर में मेजबान टीम के कप्तान चरिथ असालंका आए और शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को LBW आउट कर मैच को टाई करा दिया.