IND vs SA Test Series: कोहली और धोनी दोनों हो चुके हैं फेल, रोहित की कप्तानी में इतिहास रचेगी टीम इंडिया!
IND vs SA Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के टूर पर है. जहां 26 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की शुरुआत होने वाली है.
IND vs SA Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के टूर पर है. जहां 26 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की शुरुआत होने वाली है. टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में वनडे और टी-20 सीरीज अपने नाम किया है. फिर भी टेस्ट सीरीज को लेकर भारतीय टीम के लिए असली लड़ाई है. क्योंकि इसके पहले भारत कभी भी साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है.
रोहित बनाएंगे इतिहास
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज अभी तक नहीं जीत पाए हैं. अब टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर जिम्मेदारी है कि वो सीरीज जीतकर भारत के लिए ये इतिहास रचते हैं या नहीं. अगर ये टेस्ट सीरीज भारत अपने नाम करता है तो ये रोहित शर्मा और भारतीय टीम दोनों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाना है.
विश्वकप में हार के बाद रोहित ने दिया इंटरव्यू
विश्व कप में भारतीय टीम को मिली हार के बाद टीम के कप्तान पहली बार इंटरव्यू दिया. टेस्ट सीरीज से पहले दिए इस इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि हम विश्वकप के फाइनल में मिली का गम हम भुला चुके हैं और भारत के लिए नई उपलब्धि दिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टेस्ट क्रिकेट सबसे शानदार होता है. इसी में खिलाड़ी की असली परीक्षा होती है.
रोहित का टेस्ट करियर
वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट करियर को देखें तो उन्होंने अभी कुल 52 टेस्ट मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 46.54 की औसत 88 पारियों में 10 शतक और 16 अर्धशतक के साथ 3677 रन बनाएं हैं. इसमें उनका बेस्ट स्कोर 212 रन हैं.