menu-icon
India Daily

IND vs SA: मैदान  पर कोहली-गिल की कमेस्ट्री ने बांधा समा, विकेट गिरते ही Viral हुआ ये VIDEO

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर कुछ रोचक और मजेदार पल देखने को मिले. विराट कोहली और शुभमन गिल की एक हंसी-मजाक वाली हरकत ने सबका ध्यान खींचा.

Antriksh Singh
Edited By: Antriksh Singh
IND vs SA: मैदान  पर कोहली-गिल की कमेस्ट्री ने बांधा समा, विकेट गिरते ही Viral हुआ ये VIDEO

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर कुछ रोचक और मजेदार पल देखने को मिले. विराट कोहली और शुभमन गिल की एक हंसी-मजाक वाली हरकत ने सबका ध्यान खींचा.

55 रन पर सिमट गए प्रोटियाज

पहले दिन दक्षिण अफ्रीका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन पर सिमट गई. मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं सके. सिराज ने 6 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाजी की कमान संभाली.

भारत 153 रन पर ऑलआउट

जवाब में भारत ने भी अच्छी शुरुआत नहीं की और 34.5 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गया. रोहित शर्मा (39), शुभमन गिल (36), विराट कोहली (46) और केएल राहुल (8) के अलावा बाकी कोई बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. लुंगी एनगिडी, कागिसो रबाडा और नान्ड्रे बर्गर ने 3-3 विकेट लेकर भारतीय पारी को समेट दिया.

घटना ने सबका ध्यान खींचा

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन स्टंप्स तक 3 विकेट खोकर 62 रन बना लिए. तीसरा विकेट गिरने के बाद मैदान पर एक मजेदार नजारा देखने को मिला. विराट और शुभमन ने आपस में हाथ पकड़कर मैदान पर चक्कर लगाकर हंसी-मजाक किया. इस घटना ने सबका ध्यान खींचा और खेल के माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया.

तो कुल मिलाकर दूसरे दिन का खेल बल्लेबाजों के लिए मुश्किल भरा रहा, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर मस्ती का तड़का भी लगा. ये छोटे-छोटे पल ही खेल को खास बनाते हैं.

क्यों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं गिल?

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल के खराब फॉर्म के कारणों का विश्लेषण किया. उन्होंने महसूस किया कि युवा खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो रहा है और उसने विभिन्न प्रारूपों में खेलने के छोटे-छोटे अंतरों के बारे में खुलकर बात की. 

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "मुझे लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में कुछ ज्यादा ही आक्रामक तरीके से खेल रहे हैं. जब आप टेस्ट क्रिकेट बनाम टी20ई और वनडे क्रिकेट खेलते हैं तो थोड़ा अंतर होता है. अंतर गेंद में होता है. लाल गेंद सफेद गेंद की तुलना में थोड़ी अधिक मूव करती है. हवा में भी और पिच से बाहर भी. इसमें थोड़ा ज्यादा उछाल भी आता है."

गावस्कर ने कहा:

"उन्हें इसे ध्यान में रखना चाहिए. शुबमन गिल ने अपने करियर की शुरुआत बहुत अच्छी की और हमने उनके शॉट्स की प्रशंसा की. हम केवल आशा कर सकते हैं कि वह अपने फॉर्म में वापस आ जाएं. आशा है कि वह कड़ी मेहनत करेंगे और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे."

शुबमन ने मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक तीन पारियों में 2, 26 और 36 रन बनाए हैं.