साउथ अफ्रीका में चमके सिराज, बरपाया कहर
भारत VS साउथ अफ्रीका
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है.
55 रन पर ऑल आउट
पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम महज 55 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई.
कहर बनकर टूटे
भारतीय तेज गेंदबाज मो. सिराज साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं.
6 बल्लेबाजों को किया आउट
सिराज ने साउथ अफ्रीका के 6 बल्लेबाजों को महज 15 रन देकर पवेलियन की राह दिखाई है.
साउथ अफ्रीका में जलवा
साउथ अफ्रीका में इससे पहले इन गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेरा था.
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर ने 2022 में जोहान्सबर्ग के मैदान पर 61 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए थे.
हरभजन सिंह
2011 में केपटाउन के मैदान पर हरभजन सिंह ने 120 रन देकर 7 खिलाड़ियों को आउट किया था.
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले ने 1992 में जोहान्सबर्ग मैदान पर 53 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किया था.
जवागल श्रीनाथ
जवागल श्रीनाथ ने गकेबरहा मैदान पर 2001 में 76 रन पर 6 विकेट चटकाए थे.
रवींद्र जड़ेजा
2013 में रवींद्र जड़ेजा ने डरबन मैदान पर 138 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया था.