West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

IND vs SA: भारत या साउथ अफ्रीका! टी20 सीरीज में कौन मारेगा बाजी, आंकड़ों से समझें किसका पलड़ा किस पर भारी?

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम अब 9 दिसंबर से टी20 सीरीज में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फॉर्मेट में किसका पलड़ा भारी रहा है.

X
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम वनडे और टेस्ट सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज में भिडे़ंगी. इस सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे और ये देखना दिलचस्प होगा कि सीरीज में कौन बाजी मारने वाला है. दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

इस दौरे पर अब तक साउथ अफ्रीका ने भारत को कड़ी टक्कर दी है. टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ किया और 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली. इसके अलावा वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी कड़ी टक्कर दी थी. इसके अलावा दूसरा मुकाबला अपने नाम किया था. हालांकि, सीरीज में 2-1 से हार मिली थी.

भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज की शुरुआत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत मंगलवार, 9 दिसंबर से होने वाली है. इसका पहला मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें कटक पहुंच चुकी हैं. टीम इंडिया के कई खिलाड़ी सीरीज के लिए अभ्यास भी शुरु कर चुके हैं.

टी20 में किसका पलड़ा रहा है भारी

टी20 इंटरनेशनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान प्रोटीज ने भी टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी है.

इस दौरान टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि प्रोटीज ने 12 मैच अपने नाम किया है. तो वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और कोई नतीजा नहीं निकल सका था. इसके अलावा अफ्रीकी टीम ने 4 टी20 मैच अब तक भारत की सरजमीं पर अपने नाम किए हैं.

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीका का टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड

एडन मार्क्रम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जैंसन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओट्टीनल बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.