menu-icon
India Daily

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में दूसरे दिन पिछड़ा भारत, साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत

IND vs SA 1st Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 5 विकेट पर 256 रन बना लिए हैं.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में दूसरे दिन पिछड़ा भारत, साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत

हाइलाइट्स

  • शतक बनाकर मैदान पर जमे एल्गर 
  • बुमराह और सिराज के नाम 2-2 विकेट

IND vs SA 1st Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 5 विकेट पर 256 रन बनाकर भारतीय टीम पर 11 रनों की बढ़त बना ली है. वहीं इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में 245 रनों पर ऑल आउट हो गई थी.

शतक बनाकर मैदान पर जमे एल्गर 

सेंचुरियन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर साउथ अफ्रीका भारत पर 11 रनों की बढ़त बनाए हुए है. साउथ अफ्रीका पहली पारी 5 विकेट पर 256 रन बनाकर खेल रही है. टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज डीन एल्गर ने सर्वाधिक रन बनाए. वो अभी भी 140 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं. वहीं उनके साथ मार्को जानसन 3 रन बनाकर मैदान पर हैं. 

बुमराह और सिराज के नाम 2-2 विकेट

साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और महज 11 रनों के स्कोर पर ही एडन मारक्रम 5 रन बनाकर आउट हुए. जिसके बाद एल्गर और टोनी के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई. 
वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और सिराज ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 1 विकेट प्राप्त किया. 

वहीं पहली पारी में खेलते भारतीय टीम ने 245 रन बनाए. जिसमें केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज रबाडा ने 5 विकेट लेकर भारत की पारी को कमजोर कर दिया. पहले दिन भारतीय टीम 8 विकेट पर 208 रन बनाई थी.