Commonwealth Games 2026

IND vs SA: विशाखापट्टनम में दिखेगा 'रो-को' शो! कब-कहां और कैसे लाइव देखें तीसरा वनडे मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम में खेला जाना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

X
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम में 6 दिसंबर, शनिवार को खेला जाना है. अब तक सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हुई है.

इस सीरीज में अब तक विराट कोहली का जलवा देखने को मिला है. उन्होंने लगातार 2 मैचों में दो शतक लगाए हैं. तो वहीं रोहित शर्मा ने पहले मुकाबले में भी अर्धशतक लगाया था लेकिन दूसरे मैच में फ्लॉप रहे थे. ऐसे में आइए जानते हैं कि तीसरा वनडे मैच कैसे लाइव देख सकते हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली से उम्मीद

विराट कोहली ने रांची में 135, जबकि रायपुर में 102 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में अब फैंस को उम्मीद होगी कि कोहली एक बार और बड़ी पारी खेलें और शतकों की हैट्रिक लगाएं. कोहली का विशाखापट्टनम में रिकॉर्ड शानदार रहा है और ऐसे में फैंस की उम्मीदें और भी अधिक बढ़ जाएंगी.


रोहित की बात करें तो उन्होंने पहले मुकाबले में अर्धशतक लगाया था. तो वहीं दूसरे मैच में 14 रन बनाकर ऑउट हो गए थे. ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि हिटमैन इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलें और शतक लगाएं.

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 1:30 बजे से खेला जाना है, जबकि इसके लिए टॉस 1 बजे होने वाला है.

कहां पर होगा लाइव टेलीकास्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाले तीसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. अगर आप इस मुकाबले को टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर देख सकते हैं.

भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले की कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले को आप जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं. अगर आपको मुकाबले का मोबाईल और लैपटॉप पर मजा लेना है, तो जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर ले सकते हैं. 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर और कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.