भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले मैच से एक दिन पहले पाक कप्तान ने अपने स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उसे टीम का ट्रंप कार्ड बता दिया. इसके साथ ही उनके एक्शन को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें लेकर कौन क्या कह रहा है?
उन्होंने स्पिनर तारिक का बचाव करते हुए कहा कि उनका एक्शन दो बार क्लियर हो चुका है और मुझे नहीं पता कि इस बारे में बात क्यों हो रही है. भारत के साथ मुकाबले पर सलमान अली आगा ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि गेम उसी स्पिरिट से खेला जाना चाहिए जैसा वह शुरू से खेला जाता रहा है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी यानि कल ग्रुप स्टेज का अहम मुकाबला होने जा रहा है.
हैंडशैक विवाद को लेकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने कहा कि इसे हम कल देखेंगे. बता दें कि एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के साथ किसी भी मैच में हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने जिस तरह से पहले भारत के साथ मैच का बॉयकॉट किया था. इसके बाद उम्मीद कम ही हैं कि दोनों देशों के कप्तान टॉस के वक्त हाथ मिलाएंगे. पाकिस्तान आखिरी मौके पर भारत के साथ खेलने के लिए तैयार हुआ है. उस पर आईसीसी का काफी ज्यादा दबाव पड़ा था. इसके बाद उसने यू-टर्न लिया.
उस्मान के एक्शन पर कई पूर्व खिलाड़ी और एक्सपर्ट अपनी राय रख रहे हैं. ज्यादातर उनके एक्शन को संदिग्ध मान रहे हैं. दरअसल वो रनअप लेने के बाद गेंद फेंकने से पहले हल्का सा विराम लेते हैं और फिर गेंद फेंकने के लिए घुटनों के बल झुकते हैं और फिर गेंद फेंकते हैं. इस दौरान उनका हाथ काफी ज्यादा टेढ़ा हो जाता है. उस्मान की बात करें तो इस वर्ल्ड कप में उन्होंने पहला मैच नहीं खेला था. लेकिन पाकिस्तान के दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन
में जगह मिली और उन्होंने यूएसए के खिलाफ तीन विकेट लिए और मात्र 27 रन खर्च किए. भारत की टीम पर सबकी नजरें होंगी कि वो तारिक को कैसे हेंडल करती है.