नई दिल्ली: रविवार की शाम भारतीय क्रिकेट प्रशंसको के लिए तो बेहद खास रही क्योंकि भारत ने कल पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के मुकाबले में 61 रनों से पटकनी दे दी. लेकिन इस बार भी पाकिस्तानी प्रशंसको के हाथ निराशा ही लगी.
कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के मैच में भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान में टूटे दिल और टूटे टीवी सेटों का ही माहौल छाया रहा. पाकिस्तान के मैच हारने के बाद पाकिस्तान के फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह पाक के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीवी तोड़ता दिखा.
भारत से 61 रनों की करारी शिकस्त खाने के बाद पाकिस्तान प्रशंसकों में एक बार फिर से निराशा आ गई. फैंस मैच के दौरान इतने भावुक हो गए कि उन्होंने अपनी टीम को हारता देख अपने घर की टीवी ही तोड़ दी. एक पाकिस्तानी फैन ने ऐसा ही किया.
मैच खत्म होने के कुछ ही समय बाद, एक पाकिस्तानी फैन का अपने घर में टेलीविजन तोड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो गया. प्रशंसक ने खुद का ही मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, 'भारत ने पाकिस्तान को फिर हरा दिया और मैंने गुस्से में अपना टीवी तोड़ दिया.' फैन ने आगे कहा कि, 'पूरी तरह से टूट गया हूं, शर्मिंदा हूं और सदमे में हूं - बोल भी नहीं पा रहा हूं.'
🚨 PAKISTAN FANS BROKE TV AFTER HUMILIATING LOSS 🚨
The moment Hardik Pandya took the last wicket and put the final nail in the coffin, the Pakistan fans started breaking their TVs 😂
This is an old ritual in Pakistan after losing to India 🇮🇳 #INDvsPAK pic.twitter.com/cEdXqWLzsd— Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 16, 2026Also Read
- IND vs PAK: 'सबसे बड़ा गुनाह है...', हार के बाद फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा, लाइव टीवी पर मोहसिन नकवी पर साधा निशाना
- IND vs PAK: भारत से हारने के बाद पाकिस्तान मांग रहा इंसाफ, वसीम जाफर ने सनी देओल का डॉयलाग शेयर कर लिए मजे
- IND vs PAK: पाकिस्तान को एकतरफा हराकर भारत ने शाही अंदाज में सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई
कल के मुकाबले में मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी फैंस में एक बार फिर से निराशा फैल गई. आर प्रेमदासा स्टेडियम से बाहर निकलते हुए प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं ने भी इसी तरह की निराशाजनक तस्वीर पेश की. एक पाकिस्तान समर्थक ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि अब यह एक आम बात हो गई है. मुझे थोड़ी उम्मीद थी कि हम मैच जीतेंगे और कम से कम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे. लेकिन यह तो एक आम बात हो गई है. हमारे पास बुमराह का कोई जवाब नहीं है. हम हार्दिक का सामना नहीं कर सकते.'
भारत पाकिस्तान मैच से पहले इसकी बहुत ज्यादा हाइप बनाई गई थी. लेकिन एक बार फिर से भारत ने पुरानी कहानी दोहराते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही अब भारत विश्व कप रिकॉर्ड में 8-1 से आगे चल रहा है. भारत ने विश्व कप के 9 मैच में से 8 में पाकिस्तान को मात दी है.