भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शुक्रवार को ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ बेन डकेट को एक मजेदार विदाई दी . डकेट जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे थे और उन्होंने भारतीय गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा दीं, लेकिन बाएं हाथ का यह बल्लेबाज़ आखिरकार रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश में आउट हो गया. इंग्लैंड की पारी के 13वें ओवर में डकेट 43 रन बनाकर ध्रुव जुरेल की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए और इसके बाद गेंदबाज़ ने एक दिलचस्प विदाई दी. आकाश दीप ने डकेट के सामने ही मुट्ठी बांधी और फिर उनके कंधे पर हाथ रखा.
इससे पहले आकाश दीप और डकेट के बीच कुछ नोकझोंक हुई. डकेट खुलकर खेल रहे थे और लगातार हमला कर रहे थे. इस दौरान डकेट ने आकाश दीप से कहा कि तुम मुझे यहां से आउट नहीं कर सकते. हालांकि आकाश दीप ने इसका बदला लिया और उन्हें आउट कर दिया.
Akash Deep's "friendly" response to Ben Duckett! 😉#ENGvIND 👉 5th TEST, DAY 2 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/TY23MOyDXC pic.twitter.com/Couputctoc
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 1, 2025
डकेट एक और रिवर्स स्कूप लेने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई. इस विकेट के साथ ही 92 रनों की शुरुआती साझेदारी का अंत हो गया. टेस्ट मैचों में यह चौथी बार था जब आकाश दीप ने डकेट को आउट किया.
आकाश दीप की फुल-बॉल गेंद पर डकेट ने शॉट लगाने की कोशिश की जिसका उन्हें पारी के पहले ही फायदा मिल गया था. हालांकि, गेंद सीधे जुरेल के पास गई और उन्होंने आसान कैच लपका.