menu-icon
India Daily

IND vs ENG: 4 मैचों में इंग्लैंड को दिया 'धोखा', कोच मैकुलम बोले- आखिरी टेस्ट में बड़ी पारी खेलेगा

Brendon McCullum on Jonny Bairstow 100th test:  भारत के खिलाफ जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में जॉनी बेयरस्टो का बल्ला खामोश है. हाालंकि कोच मैक्कुलम को भरोसा है कि 100वें टेस्ट में उनके बैट से बड़ी पारी आने वाली है.

India Daily Live
IND vs ENG: 4 मैचों में इंग्लैंड को दिया 'धोखा', कोच मैकुलम बोले- आखिरी टेस्ट में बड़ी पारी खेलेगा

Brendon McCullum on Jonny Bairstow 100th test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने 3-1 से कब्जा कर लिया है. रांची टेस्ट में टीम इंडिया ने दमदार वापसी करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की. सीरीज गंवाने के बाद इंग्लिश टीम के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने खराब फार्म से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो का बचाव किया है. धर्मशाला टेस्ट बेयरस्टो के करियर का 100वां मुकाबला होगा, इसे लेकर मैकुलम ने कहा 'यह उनके लिए जज्बाती होगा. सभी को जॉनी की कहानी पता है.

ब्रेंडन मैकुलम ने आगे कहा कि 'वे काफी भावुक हैं और बड़ी उपलब्धियां उनके लिए काफी मायने रखती हैं. इस मैच में वे आत्मविश्वास से भरे दिखे और लगता है कि बड़ी पारी दूर नहीं है.'

भारत के खिलाफ इस सीरीज में जॉनी बेयरस्टो का प्रदर्शन

जॉनी बेयरस्टो के लिए यह सीरीज किसी बुरी सपने से कम नहीं है. चारों मैच में इस दिग्गज का बल्ला खामोश रहा है. भारतीय स्पिन के सामने बेयरस्टो पूरी तरह फ्लॉप दिखे हैं. 4 टेस्ट की 8 पारियों में उनका बेस्ट स्कोर 38 रन रहा है,  उन्होंने पिछले 4 मैचों में 21.25 के औसत 170 रन बनाए हैं. 

टेस्ट सीरीज का लेखा जोखा

  1. पहला टेस्ट- इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत दर्ज की.
  2. दूसरा टेस्ट- भारत ने 106 रनों से मैच जीता.
  3. तीसरा टेस्ट - टीम इंडिया ने 434 रनों से जीता.
  4. चौथा टेस्ट- भारत ने 5 विकेट से अपने नाम किया.