IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट 23 फरवरी यानी आज से रांची में शुरू होने जा रहा है. मैच JSCA स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से लाइव होगा. सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. अगर टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम कर लेती है तो वो अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरी सीरीज जीत लेगी. रांची के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं. जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद रोहित एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरना चाहेंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है. इन दोनों टीमों ने अब तक 134 मैच खेले हैं, जिनमें से इंग्लैंड ने 51 जबकि भारत ने 33 जीते. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों ने 67 मैच खेले, जिनमें से भारत ने 24 जीते, 15 हारे और 28 मैच ड्रा पर खत्म हुए.
चौथा टेस्ट रांची में हो रहा है. यहां की पिच देख बेन स्टोक्स हैरान थे, उन्होंने कहा था कि पिच कैसा खेलेगी समझ से परे है. लेकिन माना जा रहा है कि रांची की सतह से स्पिनरों को मदद मिल सकती है. पहले दिन पिच सपाट रहेगी और बल्लेबाजों को मदद करेगी, लेकिन दूसरे दिन से पिच अपना रुख बदलेगी और स्पिनर्स काज जलवा दिखेगा. ट्रैक रिकॉर्ड देखने पर पता चलता है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करेगी.
Your predictions for the Ranchi pitch?https://t.co/2hgC8gBI9k #INDvENG pic.twitter.com/n48caFB8r6
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 22, 2024
यशस्वी जायसवाल- 3 मैचों में 545 रन. 109 की बढ़िया औसत के साथ रन बनाए हैं.
रवींद्र जडेजा- 3 मैचों में 12 शिकार कर चुके हैं. बुमराह के नाम 17 विकेट हैं, लेकिन वो बाहर हैं.
रांची टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह रेस्ट दिया गया है. उनकी जगह मुकेश कुमार की वापसी हो सकती है, या फिर आकाश दीप का डेब्यू कराया जा सकता है. मोहम्मद सिराज पेस अटैक की लीड करेंगे.
Are India right in resting Jasprit Bumrah? #INDvENG #Matchday pic.twitter.com/nRdAjUrDUz
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 22, 2024
इंग्लैंड - बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर.
भारत (संभावित)- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार/आकाश दीप/अक्षर.
पहला टेस्ट- इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत दर्ज की.
दूसरा टेस्ट- भारत ने 106 रनों से मैच जीता.
तीसरा टेस्ट- 434 रनों से इंग्लैंड को शिकस्त दी.