2023 में Virat Kohli ने रचा इतिहास, वो 5 रिकॉर्ड जो शायद ही कोई तोड़ पाएगा
Bhoopendra Rai
30 Dec 2023
विराट कोहली
क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह विराट कोहली के लिए 2023 बहुत शानदार रहा.
साल 2023 में विराट का जलवा
विराट कोहली ने 2023 में तीनों फॉर्मेट में कुल 36 मैच खेले. इस दौरान 36 पारियों में कुल 2048 रन बनाए.
2023 में बनाए 8 शतक
2023 में विराट बैटिंग औसत 66.06 का रहा है. इस साल उनके बल्ले से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा 8 शतक और 10 अर्धशतक भी निकले हैं.
विश्व कप में सबसे ज्यादा 765 रन
विराट कोहली ने विश्व कप 2023 के 11 मैचों में 95.62 की औसत से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 765 रन बनाए.
विश्व कप में 3 शतक और 6 फिफ्टी
वनडे विश्व कप में कोहली ने 3 शतक और 6 फिफ्टी जमाईं. इस बढ़िया प्रदर्शन के लिए कोहली के प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप का खिताब भी मिला.
टेस्ट में 557 रन
2023 में विराट ने 7 टेस्ट मैच खेले और 55.70 की औसत से उन्होंने 557 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक निकले.
सचिन के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा
विराट ने वनडे विश्व कप 2023 में अपने वनडे करियर का 50वां शतक जमाते हुए बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 49वें वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा.
279वीं पारी में किया था कमाल
कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर वनडे करियर की 279वीं पारी में 50वीं सेंचुरी पुरी की और इतिहास रच दिया.
इस मामले में नंबर वन बल्लेबाज
विराट कोहली 765 रनों के साथ विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.
7 कैलेंडर इयर्स में 2 हजार से ज्यादा रन
विराट कोहली दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने 7 कैलेंडर इयर्स में 2 हजार या फिर उससे ज्यादा रन बनाए हैं. विराट ने इस साल कुल 2048 रन बनाए.