IND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. आज वह जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में दूसरी जीत दर्ज कर इसे और रोमांचक बनाने की जुगत में होगी.
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस मैच के लिए टीम में 4 बदलाव किए गए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार आए हैं. अर्शदीप सिंह की जगह दीपक चाहर को मौका मिला है. वहीं तिलक की जगह श्रेयस आए हैं. एक और बदलाव हुआ है.
Matthew Wade wins the toss and Australia are bowling first in the 4th T20I https://t.co/TV0h5GA5ZD | #INDvAUS pic.twitter.com/pu80eZiNcC
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 1, 2023
मैथ्यू वेड ने बताया कि वह इस मुकाबले में 5 बदलावों के साथ मैदान में उतर रहे हैं. मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, केन रिचर्डसन और नाथन एलिस बाहर हैं. यह सभी खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं. वहीं टीम इंडिया
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, अवेश खान, मुकेश कुमार
जोश फिलिप, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, तनवीर सांघा
अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला जीत लेती है तो इतिहास रच देगी. वह पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशल मैच जीतने वाली टीम बनेगी. टीम इंडिया ने अब तक 211 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 में जीत दर्ज की, जबकि उसे 66 में हार मिली. 4 मैच टाई रहे. 6 का नतीजा नहीं निकला. वहीं पाकिस्तान ने 226 टी-20 इंटरनेशनल में से 135 जीते और 82 हारे थे. 3 मैच टाई रहे थे, जबकि 6 का नतीजा नहीं निकला था.
5 मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच अपने नाम किए थे, इसके बाद तीसरा मुकाबला कंगारू टीम ने रोमांचक अंदाज में जीता. अब चौथे मुकाबले की बारी है.
पहला टी20 - विशाखापट्टनम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया था.
दूसरा टी20- 26 नवंबर को दूसरे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया.
तीसरा टी20- गुहावटी में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 29 टी20 मैच हुए हैं. जिनमें से मेजबान भारत ने 17 मुकाबले जीते. ऑस्ट्रेलिया ने 11 में जीत दर्ज की. एक मैच का नतीजा नहीं निकला.