menu-icon
India Daily

IND vs AUS 4th T20I:  2 बड़े कीर्तिमान रचने के बेहद करीब हैं SuryaKumar Yadav, बस करना होगा ये काम

Australia 4th T20I, SuryaKumar Yadav:  भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव चौथे टी20 मुकाबले में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. जानिए...

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
IND vs AUS 4th T20I:  2 बड़े कीर्तिमान रचने के बेहद करीब हैं SuryaKumar Yadav, बस करना होगा ये काम
Courtesy: SuryaKumar Yadav, Twitter

हाइलाइट्स

  • 4 छक्के लगाते ही मैक्सवेल को पछाड़ देंगे सूर्यकुमार यादव.
  • 2 हजार रन बनाने से 21 रन दूर हैं सूर्यकुमार यादव.

India vs Australia 4th T20I, SuryaKumar Yadav:  सूर्यकुमार यादव...भले ही वनडे विश्व कप में इस खिलाड़ी ने निराश किया हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी का बल्ला आग उगल रहा है. बतौर कप्तान सूर्या इस सीरीज में कमाल कर रहे हैं. शुरुआती तीन मैचों में उन्होंने 138 रन बनाए हैं. आज चौथा मुकाबला रायपुर में खेला जाना है, जिसमें सूर्या सीरीज जीतने के साथ 2 बड़े कीर्तिमान अपने नाम करना चाहेंगे. जानिए उनके बारे में...

सूर्यकुमार यादव जब चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैटिंग करने उतरेंगे तो वह सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ सकते हैं. साथ ही टी20 में 2 हजार रन पूरे कर सकते हैं. अगर टीम इंडिया यह मुकाबला जीत लेती है तो सूर्या अपनी पहली कप्तानी में ही सीरीज जिताने वाले खिलाड़ी बनेंगे. यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी. 

4 छक्के लगाते ही मैक्सवेल सो पछाड़ देंगे

सूर्यकुमार यादव टी20 में कमाल की बैटिंग करते हैं. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 182 सिक्स लगाए हैं. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम है, जिन्होंने 100 मैचों में 115 सिक्स लगाए हैं. उनके बाद सूर्यकुमार यादव हैं. जो 56 मैचों में 112 सिक्स मार चुके हैं. अगर वह 4 छक्के लगा देते हैं तो मैक्सवेल से आगे निकल जाएंगे. 

2 हजार रन बनाने से 21 रन दूर

सूर्यकुमार यादव ने 56 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1979 रन बनाए हैं. अगर आज उनके बल्ले से 21 रन निकले तो वह 2 हजार टी20 रन पूरे करेंगे. वह सबसे तेजी से इस आंकड़े को छूने वाले बैटर भी बनेंगे.  उनसे पहले बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और​ विराट कोहली सबसे तेज 2 हजार रन बनाने का कमाल कर चुके हैं.