नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में एक नया चेहरा जुड़ गया है. युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव को भारतीय टीम की डेब्यू कैप मिल गई है. यह कैप उन्हें टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सौंपी है. यह किसी भी क्रिकेटर के लिए बेहद ही भावुक कर देने वाला पल होता है. बता दें कि प्रिंस यादव ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. उनके बल्लेबाजी के दमखम और फील्डिंग को देखते हुए सिलेकटर्स ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दी.
डेब्यू कैप मिलने के बाद प्रिंस यादव का चेहरा खुशी से चमक रहा था. श्रेयस अय्यर ने उन्हें टीम में स्वागत करते हुए कहा कि मेहनत जारी रखो और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करो. यह मौका प्रिंस यादव के लिए जीवन का सबसे यादगार पल है. सालों की मेहनत, लगातार अभ्यास और घरेलू स्तर पर रन बनाने के बाद आखिरकार उन्हें भारत की जर्सी पहनने का मौका मिला है.
PRINCE YADAV RECEIVED HIS DEBUT INDIA CAP FROM SHREYAS IYER. ❤️🇮🇳
- A Memorable moment for Prince! pic.twitter.com/CNTGfASzjD— Tanuj (@ImTanujSingh) June 17, 2026Also Read
- IND vs AFG सीरीज से तय होगा 2027 विश्व कप का रोडमैप, 'X-Factor' साबित हो सकते हैं ये खिलाड़ी
- 38 साल की उम्र में मेस्सी ने रचा इतिहास, विश्व कप में छठी बार खेलते हुए लगाई हैट्रिक; एक के बाद तोड़े कई रिकॉर्ड
- 'मेरी आंखों में आंसू आ गए...' विश्व कप के 200वें मैच पर हैट्रिक, पहले Goal के बाद क्यों छलके मेस्सी के आंसू
प्रिंस यादव ने 17 साल की उम्र तक टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला, जिसकी वजह से उन्हें नैचुरल बैक-स्पिन, स्किडी पेस और अजीब उछाल वाली गेंद डालने की काबिलियत मिली. 2020 में उम्र संबंधी परेशानी के चलते उन पर 2 साल का बैन लग गया, जिससे उनका करियर लगभग खत्म हो गया था, लेकिन दिल्ली के पूर्व तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान की मदद से उन्होंने अपनी फिटनेस और गेंदबाजी को फिर से हासिल कर लिया. उनकी वापसी शानदार रही.
दिल्ली प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 8 मैचों में 18 विकेट लिए. IPL 2026 में वे उभरते तेज गेंदबाजों में शामिल रहे. विराट कोहली ने भी उनकी तारीफ की और कहा कि प्रिंस बहुत फोकस्ड रहते हैं. 140-145 kmph की रफ्तार से हार्ड लेंथ पर गेंद डालने और डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी करने की वजह से वे लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए पंत के भरोसेमंद गेंदबाज बन गए हैं.