IND vs AFG, Asian Games 2026: बारिश ने मैच धोया तो किसकी होगी बल्ले-बल्ले? जानिए सेमीफाइनल का पूरा गणित

एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. तो ऐसे में मैच रद्द होने पर इसका नतीजा बेहतर ICC T20 रैंकिंग के आधार पर निकाला जाएगा. जिसके चलते भारत सीधे ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

Social Media
Meenu Singh

Asian Games 2026 के पुरुष क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला दूसरा क्वार्टर फाइनल मौसम की भेंट चढ़ सकता है. लगातार बारिश के कारण मुकाबले के आयोजन को लेकर चिंता बढ़ गई है. इससे पहले पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच पहला क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण नहीं हो सका था. अब भारत-अफगानिस्तान मुकाबले पर भी वही खतरा मंडरा रहा है. अगर मैच रद्द हुआ तो नियमों के अनुसार टीम इंडिया को बड़ा फायदा मिलेगा.

बारिश बनी सबसे बड़ी परेशानी

भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाना है, लेकिन मौसम ने इसकी तैयारियों पर असर डाल दिया है. लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में परेशानी आ सकती है. बिलकुल यही परिस्थिति पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग मुकाबले के बीच भी देखी गई थी, जिस कारण मैच रद्द करना पड़ा. अब ऐसे में फैंस की निगाहें भारत-अफगानिस्तान मैच के आयोजन पर टिकी हुई हैं. अगर बारिश इस मैच में भी खलल डालती है तो क्या होगा. 

मैच रद्द हुआ तो भारत को होगा फायदा

अगर बारिश के कारण IND vs AFG का क्वार्टर फाइनल नहीं हो पाता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला एशियन गेम्स के नियमों के आधार पर होगा. नियम के मुताबिक रद्द हुए मुकाबले में बेहतर ICC T20 रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में जगह दी जाएगी. इस स्थिति में भारत को फायदा मिलेगा, क्योंकि उसकी रैंकिंग अफगानिस्तान से बेहतर है.


टीम इंडिया की सेमीफाइनल एंट्री तय

रैंकिंग के नियम के कारण मैच नहीं होने की स्थिति में भारतीय टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. यानी टीम इंडिया को अगले दौर में जगह बनाने के लिए मैदान पर जीत दर्ज करने और मैच खेलने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि आयोजन से जुड़े लोग मुकाबला कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए सबसे जरूरी है कि बारिश थमे और मैदान खेलने लायक स्थिति में पहुंचे.

जानें कब है अगला मुकाबला

अगर बारिश लगातार जारी रहती है और भारत-अफगानिस्तान मैच रद्द करना पड़ता है, तो भारतीय प्रशंसकों को टीम इंडिया को एक्शन में देखने के लिए सेमीफाइनल तक इंतजार करना पड़ सकता है. एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट का सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को खेला जाना है. अब सबकी नजर मौसम पर टिकी है, क्योंकि बारिश ही अगले दौर की तस्वीर तय कर सकती है.