नई दिल्ली: अब से कुछ ही घंटो में ICC मेन्स टी20 विश्व कप का श्रीगणेश हो जाएगा. लंबे समय से टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे फैंस अब टूर्नामेंट का लुत्फ उठा सकेंगे. टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मैच खेला जाएगा, जिसमें एक मैच श्रीलंका में तो वहीं दो मैच भारत में आयोजित है. पहला मैच पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच भारतीय समयानुसार 11 बजे कोलंबो में सुबह 11 बजे खेला जाएगा.
इसके अलावा दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच दोपहर तीन बजे ईडन गार्डन में खेला जाएगा तो वहीं तीसरा मैच भारत बनाम यूएसए के बीच वानखेड़े में खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले टूर्नामेंट उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें की फिल्मी सितारे विश्व कप की पहली शाम समां बांधेंगे.
टी20 विश्व कप का आगाज आज से होने वाला है. टूर्नामेंट की पहली शाम फिल्मी सितारों के नाम रहेगी. दरअसल विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में कई सितारे अपनी हाई एंर्जी परफॉर्मेंस से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार ओपनिंग सेरेमनी में सितार वादक ऋषभ शर्मा, सिवामनी प्रदर्शन करेंगे. इनके अलावा मशहूर सिंगर बादशाह अपने एंर्जेटिक रैप से सबको उत्साहित करेंगे. डांसर नोरा फतेही भी इस टूर्नामेंट में अपने डांस का जलवा बिखेरेंगी.
𝗚𝗘𝗧 𝗥𝗘𝗔𝗗𝗬 𝗙𝗢𝗥 𝗔 𝗦𝗣𝗘𝗖𝗧𝗔𝗖𝗟𝗘 🤩
— ICC (@ICC) February 6, 2026
The stars will descend upon the Wankhede Stadium for a grand Opening Ceremony of the #T20WorldCup 🏆
Details ➡️ https://t.co/YxougCMGXg pic.twitter.com/0vCI7FLaNC
अब सवाल यह उठता है कि ये सेरेमनी कितने बजे शुरु होगा. तो बता दं कि विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भारत बनाम यूएसए मैच से ठीक एक घंटे पहले यानी की शाम 6 बजे शुरु होगा.
बताते चलें कि फैंस किस ओपनिंग सेरेमनी का लुत्फ लाइव प्रसारण के माध्यम से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकेंगे. साथ ही जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी इसका लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा.
बता दें पिछले विश्व कप अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस बार विश्व कप 2026 के एम्बेसडर बनाए गए हैं. तो इस कारण आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ रोहित शर्मा टी20 विश्व कप ट्रॉफी का स्वागत करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 20 देशों ने हिस्सा लिया है.