T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: अब बाबर आजम का नाम भूल जाइए... पाकिस्तान को मिल गया नया किंग

टी20 विश्व कप इतिहास में दो शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम था. हालांकि, गेल ने अपने दोनों शतक अलग-अलग विश्व कप (2007 और 2016) में बनाए थे.

@ICC
Anuj

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने नया इतिहास बना दिया है. श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेले गए मैच में फरहान ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने केवल 59 गेंदों में 100 रन पूरे किए. उनकी इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. 

फरहान टी20 विश्व कप के एक ही संस्करण में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ भी शतक बनाया था. इस तरह उन्होंने दिखाया कि उनकी फॉर्म केवल एक मैच तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 

क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

टी20 विश्व कप इतिहास में दो शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम था. हालांकि, गेल ने अपने दोनों शतक अलग-अलग विश्व कप (2007 और 2016) में बनाए थे. अब फरहान ने एक ही टूर्नामेंट में दो बार शतक लगाकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया. यह उपलब्धि टी20 क्रिकेट में बेहद खास मानी जा रही है.

फखर जमान के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

श्रीलंका के खिलाफ मैच में फरहान ने फखर जमान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े. यह टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई. पल्लेकेले की पिच पर श्रीलंकाई गेंदबाज फरहान की बल्लेबाजी के सामने बेबस नजर आए. उन्होंने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के खिलाफ बराबर आसानी से रन बनाए.

कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

सुपर-8 चरण के अपने अंतिम मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और भारतीय दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. इस मैच में 37 रन बनाते ही फरहान टी20 विश्व कप के एक ही संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला. विराट कोहली ने 2014 में आयोजित टी20 विश्व कप में 6 मैचों में कुल 319 रन बनाए थे, जो लंबे समय तक टूर्नामेंट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा