नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 राउंड काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. ग्रुप-1 और ग्रुप-2 से इंग्लैंड व साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि 4 टीमों के बीच अंतिम-4 में पहुंचने की होड़ जारी है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का बयान सामने आया है.
टी20 विश्व कप 2026 के बीच मोहम्मद आमिर लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वह टूर्नामेंट में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खुलकर राय दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए थे. अब उन्होंने भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना पर भी बड़ा दावा कर दिया है.
मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम के टॉप-4 में पहुंचने की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएंगे. जब उनसे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बारे में पूछा गया तो आमिर ने कहा कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं भी पहुंचता है तो भी भारत वहां नहीं होगा, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई करें या नहीं लेकिन भारत नहीं कर पाएगा.
टूर्नामेंट के मौजूदा हालात पर नजर डालें तो अभी तक केवल इंग्लैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है. इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है और उसका मुकाबला भारत या वेस्टइंडीज से होने की संभावना जताई जा रही है.
भारत को सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी, जिससे उसकी राह मुश्किल हो गई. इसके बाद भारतीय टीम ने चेन्नई में जिम्बाब्वे को हराकर वापसी की और सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखी. अब स्थिति साफ है, अगर भारत को अंतिम चार में पहुंचना है तो उसे हर हाल में वेस्टइंडीज को हराना होगा. यह मुकाबला टीम के लिए करो या मरो जैसा माना जा रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत के लिए इस टूर्नामेंट में बने रहने का यह आखिरी मौका होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की हार के साथ ही नेट रन रेट का मामला सुलझ गया है और जीतने वाली टीम अब सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. ऐसे में मुकाबले से पहले फैंस की नजर सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं बल्कि मौसम पर भी टिकी हुई है. क्योंकि कोलकाता का मौसम इस मैच में अहम रोल अदा कर सकती है. तो आईए जानते हैं कल मैच के दौरान कैसा होगा कोलकाता का मौसम.
बता दें कल भारत बनाम वेस्टइंडीज का अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. लेकिन भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले मौसम के अनुमान, रविवार 1 मार्च को कोलकाता में मौसम साफ रहेगा और दिन में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. मैच के समय तक यह गिरकर 25 से 26 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा.
टीमों को उम्मीद है कि शाम को ओस पड़ेगी, जिससे बॉलर्स के लिए बॉल पकड़ना मुश्किल हो जाएगा. टॉस जीतने वाले कैप्टन लाइट्स में चेज करने का ऑप्शन चुन सकते हैं, क्योंकि फोरकास्ट के मुताबिक बारिश नहीं होगी. इसका मतलब है कि फैंस पूरे 40 ओवर का मैच का लुत्फ उठा पाएंगे.