T20 विश्व कप के बीच पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, छोटी टीम के कप्तान ने छिना 'ताज'
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 243 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहतरीन पारी के बावजूद बल्लेबाजों की रैंकिंग में आगे नहीं बढ़ सके. वह संयुक्त रूप से छठे स्थान पर कायम हैं.
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टी20 खिलाड़ियों की नई रैंकिंग जारी की. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने शानदार वापसी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 ऑलराउंडर का स्थान हासिल कर लिया है.
उनके खाते में अब 299 रेटिंग अंक हैं. उन्होंने यह स्थान पाकिस्तान के सईम अयूब से छीना, जो अब 282 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं.
तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 243 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहतरीन पारी के बावजूद बल्लेबाजों की रैंकिंग में आगे नहीं बढ़ सके. वह संयुक्त रूप से छठे स्थान पर कायम हैं. सूर्या और श्रीलंका के पथुम निसांका के समान 754 अंक हैं. अमेरिका के खिलाफ मैच में सूर्या ने मुश्किल हालात में 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. भारत ने यह मैच 29 रनों से जीता.
5वें स्थान पर तिलक वर्मा
टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में भारत के तिलक वर्मा पांचवें स्थान पर हैं. हालांकि, उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सात पायदान की छलांग लगाकर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं.
अर्शदीप सिंह ने 3 स्थानों की लगाई छलांग
गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीन स्थान की छलांग लगाई है और वह अब 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अमेरिका के खिलाफ उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट लिए. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं. कुल मिलाकर नई ICC रैंकिंग में कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है और आने वाले मुकाबलों में इन रैंकिंग्स में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
टी20 विश्व कप के बीच रैंकिंग जारी
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन जारी है. इस टूर्नामेंट के लिहाज से आईसीसी टी20 रैंकिंग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीम हिस्सा ले रही हैं. करीब 35 दिन तक चलने वाले T20 World cup में 55 मैचों का आयोजन होगे, जो भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे. कुल 4 ग्रुप में 20 टीमों को बांटा गया है. हर ग्रुप में 5-5 टीमें है.
और पढ़ें
- टी20 क्रिकेट के इतिहास में जब खेला गया 3 Super Over वाला मैच, भारत-अफगान मैच में भी टूट गई थी रोमांच की सारी हदें
- T20 world cup 2026: टी20 के इतिहास का सबसे रोमांचक मैच, दूसरे सुपर ओवर की आखिरी बॉल पर जीता साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान चूका
- T20 World Cup: बांग्लादेश सरकार ने लिया यू-टर्न! खिलाड़ियों और बोर्ड पर फोड़ा बॉयकॉट का ठीकरा