menu-icon
India Daily

ICC ने Rohit Sharma को बनाया कप्तान, 6 भारतीयों को मिली जगह, टीम में नहीं एक भी पाकिस्तानी

ICC ODI Team of The Year 2023: साल 2023 में वनडे में कमाल का प्रदर्शन करने वाली वनडे टीम में टीम इंडिया के 6 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है. रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है. जानिए...

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
ICC ने Rohit Sharma को बनाया कप्तान, 6 भारतीयों को मिली जगह, टीम में नहीं एक भी पाकिस्तानी

हाइलाइट्स

  • आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 में भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है.
  • वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 में पाकिस्तान टीम का एक भी खिलाड़ी जगह नहीं बना सका.

ICC ODI Team of The Year 2023: 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के 6 खिलाड़ियों को गुड न्यूज मिली है. इसमें कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है. मंगलवार 23 जनवरी को आईसीसी ने  मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 का ऐलान किया है, जिसमें हिटमैन रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है. इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों को जलवा देखने को मिला. रोहित शर्मा समेत कुल 6 इंडियन प्लेयर्स को जगह मिली है. 

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीते थे लगातार 10 मैच

दरअसल, साल 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने मात दी. इस तरह भारत चैंपियन बनने से चूक गया था. भले ही टीम इंडिया खिताब नहीं जीत पाई थी, लेकिन रोहित शर्मा समेत अधिकतर खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से भी का दिल जीत लिया था. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्ले से कहर बरपाया था और एक से बढ़कर एक पारियां खेली थीं. खास बात ये है कि इस टीम में शुभमन गिल को भी जगह मिली है, जिन्होंने 2023 में वनडे में कमाल की पारियां खेली थीं.

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में 3 भारतीयों का दबदबा

आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 में भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है. तेज गेंदबाजों में साउथ अफ्रीकी पेसर मार्को यानसेन के अलावा भारत के मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को जगह मिली है. स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव जगह बनाने कामयाब रहे. 

आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023

ओपनर- रोहित शर्मा (कप्तान) (भारत), शुभमन गिल (भारत)
मिडिल ऑर्डर- ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), विराट कोहली (भारत),डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड) 
विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)
आलराउंडर- मार्को यानसेन (साउथ अफ्रीका)
स्पिनर- एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया) कुलदीप यादव (भारत)
तेज गेंदबाज- मोहम्मद शमी (भारत) मोहम्मद सिराज (भारत)

आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 में भारतीय खिलाड़ियों को किस आधार पर मिली जगह

रोहित शर्मा- 2023 में 52 की औसत से 1255 रन बनाए. विश्व कप में बढ़िया कप्तानी की. 
शुभमन गिल-  साल 2023 में 5 शतक जमाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी जमाई.
विराट कोहली- कोहली ने इस साल 1377 रन ठोके. उन्होंने कुल 6 शतक लगाए. वह वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे.
कुलदीप यादव- साल 2023 में 49 विकेट लेकर वनडे टीम ऑफ द ईयर में जगह बनाई. 
मोहम्मद शमी-  विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा 24 लिए. पूरे साल में 19 मैचों में कुल 43 शिकार किए.