menu-icon
India Daily
share--v1

ICC ने कर दिया महिला टी20 विश्वकप के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?

Women's T20 World Cup 2024 Schedule: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने रविवार 5 मई को बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जाने वाले 9वें महिला टी20 विश्वकप की तारीखों और ग्रुप का ऐलान कर दिया है.

auth-image
India Daily Live
Women T20 World Cup

Women's T20 World Cup 2024 Schedule: छह बार का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 अभियान की शुरुआत क्वॉलीफायर मैच के साथ करेगा क्योंकि बांग्लादेश की मेजबानी में इस साल खेले जाने वाले महिला टी20 विश्वकप के मैचों का शेड्यूल रविवार, 5 मई को रिलीज कर दिया गया है.

ग्रुप ऑफ डेथ में है भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल केप टाउन में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड छठा खिताब जीता था और इस आयोजन के नौवें संस्करण के लिए उसे 2020 के उपविजेता भारत, अपने धुर विरोधी न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और ग्रुप ए में एक क्वालीफायर टीम के साथ रखा गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन अक्टूबर में बांग्लादेश की मेजबानी में किया जाएगा.

जानें कब खेला जाएगा फाइनल मैच

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को 2016 की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज, मेजबान बांग्लादेश और ग्रुप बी की दूसरी क्वालीफायर टीम के साथ रखा गया है. टूर्नामेंट में हर टीम को चार ग्रुप मैच खेलने हैं और हर ग्रुप की टॉप दो टीमें 17 और 18 अक्टूबर को कड़े सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को ढाका के मैदान पर खेला जाएगा. कुल मिलाकर, ढाका और सिलहट में 19 दिनों में 23 मैच खेले जाएंगे, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे रखे गए हैं.

जानें किस ग्रुप में है कौन सी टीम

ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1

ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर 2

महिला टी20 विश्वकप 2024 का पूरा शेड्यूल
 

  • 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ढाका

  • 3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

  • 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

  • 4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

  • 5 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

  • 5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका

  • 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

  • 6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट

  • 7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

  • 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट

  • 9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

  • 9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

  • 10 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

  • 11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

  • 11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

  • 12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

  • 12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, ढाका

  • 13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

  • 13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट

  • 14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

  • 17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट

  • 18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका

  • 20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका