Budget 2026

Jay Shah को ICC में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, 27 अगस्त है अहम तारीख

ICC Chairman Election: आईसीसी का नया चेयरमैन बनने की रेस में बीसीसीआई (BCCI) के मौजूदा सचिव जय शाह का नाम है. अब 27 अगस्त तक स्पष्ट हो जाएगा कि जय शाह आवदेशन कर रहे हैं या नहीं.

Twitter
India Daily Live

ICC Chairman Election: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह इस वक्त चर्चा में हैं. उन्हें आईसीसी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. माना जा रहा है कि वो नए चेयरमैन भी बन सकते हैं. ये अटकलें इसलिए तेज हैं, क्योंकि आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल के लिए नामांकन नहीं करने का ऐलान किया है, जिससे यह पद खाली हो गया है.

आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने साफ कर दिया है कि वो अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद चेयरमैन पद छोड़ने जा रहे हैं.



अब नए चेयरमैन का कार्यकाल 1 दिसंबर, 2024 से शुरू होगा. इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त रखी गई है. बताया जा रहा है कि अगर जय शाह ने नॉमिनेशन भरा तो उन्हें BCCI सचिव का पद छोड़ना पड़ेगा.

1 शख्स तीन बार बन सकता है चेयरमैन

नियमों के अनुसार, 1 शख्स तीन बार ICC का चेयरमैन बन सकता है. एक कार्यकाल 2 साल का होता है. नवंबर में न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले अपने इस कार्यकाल के 4 साल पूरे कर लेंगे. 1 दिसंबर को नया चेयरमैन आईसीसी की कमान संभालेगा.

कैसे होता है आईसीसी चेयरमैन का चुनाव

आईसीसी चेयरमैन पद के लिए कुल 16 वोट डाले जाते हैं. विजेता चुने जाने के लिए 51 फीसदी यानी 9 वोट की जरूरत होती है. इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए 2 तिहाई बहुमत होना जरूरी था.