आज से PAK vs BAN का पहला टेस्ट, कहां देख पाएंगे लाइव?


India Daily Live
21 Aug 2024

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है.

पहला टेस्ट आज

    इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त यानी आज रावलपिंडी स्टेडियम में खेला जाना है, कुछ देर बाद टॉस होगा.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की रैंकिंग में फिलहाल पाकिस्तान 5वें और बांग्लादेश 8वें स्थान पर है.

पाकिस्तान टीम

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खुद की स्थिति मजबूत करने के लिए दोनों टीमें यह सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

    पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इतिहास में अब तक सिर्फ 13 टेस्ट हुए हैं, जिनमें से 12 पाकिस्तान ने जीता, एक ड्रा रहा.

खाता खोलना चाहेगा बांग्लादेश

    बांग्लादेशी टीम आज तक पाकिस्तान के खिलाफ एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाई है, ऐसे में उसकी कोशिश जीता का खाता खोलने की होगी.

कहां देख पाएंगे लाइव

    पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच होने वाला ये मैच भारत में लाइव नहीं होगा. पाकिस्तान में इसे 10 स्पोर्ट्स एचडी पर लाइव देख सकते हैं.

पाकिस्तानी की प्लेइंग 11

    अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली.

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

    शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुस्तफिजुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, शोरीफुल इस्लाम और हसन महमूद.

More Stories