Asian Games 2026: हरिता भद्रा ने रचा इतिहास, महज 0.01 सेकंड के अंतर से जीता मेडल
एशियन गेम्स 2026 में हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत की हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. फाइनल में उन्होंने 23.20 सेकंड का समय लिया. जापान की अबिगेरुफुका इडो 23.21 सेकंड के साथ चौथे स्थान पर रहीं.
फोटो-फिनिश में हरिता ने जीता ब्रॉन्ज
हरिता भद्रा और जापान की अबिगेरुफुका इडो के बीच कांस्य के लिए मुकाबला बेहद करीबी रहा. हरिता ने 23.20 सेकंड में रेस पूरी की. वहीं इडो का समय 23.21 सेकंड रहा. दोनों के बीच केवल 0.01 सेकंड का अंतर था. इसी बेहद छोटे अंतर ने हरिता को पोडियम पर पहुंचा दिया. सिंगापुर की शांति परेरा ने 22.78 सेकंड के साथ गोल्ड और चीन की युजी चेन ने 22.93 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल जीता.
करियर का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक
यह हरिता भद्रा के करियर का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पोडियम फिनिश है. महाराष्ट्र की इस धाविका ने 2026 में लगातार अच्छे प्रदर्शन किए हैं. जून में उन्होंने नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में 23.14 सेकंड का समय निकालकर 200 मीटर का खिताब जीता था. इसके अलावा उन्होंने 60 मीटर में 7.32 सेकंड का प्रदर्शन किया. विश्व एथलेटिक्स के रिकॉर्ड के अनुसार 2026 में उनका 100 मीटर का सर्वश्रेष्ठ समय 11.22 सेकंड है.
Also Read
- IND vs WI: भारत के खिलाफ जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, 12 चौकों के साथ ठोका पहला वनडे शतक
- IND vs WI: हार्दिक पंड्या का बैकअप बनने आए नीतीश रेड्डी की खराब शुरुआत, जस्टिन ग्रीव्स ने मचाई तबाही
- Asian Games 2026: अनाहत-अभय का सपना टूटा, मलेशियाई खिलाड़ियों ने फाइनल में हराया; हाथ से फिसला ओलंपिक का टिकट
इस साल लगातार बढ़ी हरिता की रफ्तार
हरिता ने इस सीजन में 100 और 200 मीटर दोनों में अपनी पहचान बनाई है. सितंबर में 11.22 सेकंड के समय के साथ वह भारत की दूसरी सबसे तेज महिला धाविका बनीं. वह नवी मुंबई के जियो इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग करती हैं और इस सीजन में कई व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी हैं. एशियन गेम्स में 200 मीटर का ब्रॉन्ज उनके लगातार बेहतर होते प्रदर्शन का बड़ा नतीजा है.