menu-icon
India Daily

Asian Games 2026: अनाहत-अभय का सपना टूटा, मलेशियाई खिलाड़ियों ने फाइनल में हराया; हाथ से फिसला ओलंपिक का टिकट

Asian Games 2026 में अनाहत सिंह और अभय सिंह ने स्क्वैश सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीते.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
Asian Games 2026: अनाहत-अभय का सपना टूटा, मलेशियाई खिलाड़ियों ने फाइनल में हराया; हाथ से फिसला ओलंपिक का टिकट
Courtesy: X

भारत की अनाहत सिंह और अभय सिंह ने एशियन गेम्स में स्क्वैश सिंगल्स का सिल्वर मेडल जीता. अनाहत को शिवसंगरी सुब्रमण्यम और अभय को ईन यो एनजी से हार मिली. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के पास जीत के साथ लॉस एंजिल्स 2028 के लिए सीधे क्वालिफाई करने का मौका था.

अनाहत को 27 मिनट में मिली हार

18 साल की अनाहत सिंह महिला सिंगल्स फाइनल में शिवसंगरी से 4-11, 4-11, 7-11 से हार गईं. मुकाबला सिर्फ 27 मिनट चला. शनिवार को सेमीफाइनल में दुनिया की छठे नंबर की सतोमी वातानाबे के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करने वाली अनाहत फाइनल में वैसा प्रदर्शन नहीं दोहरा सकीं. इसके बावजूद वह एशियन गेम्स के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और सिल्वर जीता.

अभय भी मलेशियाई खिलाड़ी से हारे

पुरुष सिंगल्स फाइनल में अभय सिंह को ईन यो एनजी ने 11-9, 11-5, 11-5 से हराया. दुनिया के 26वें नंबर के अभय ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वह सौरव घोषाल के बाद एशियन गेम्स पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने. इस हार के बाद अभय को भी सिल्वर से संतोष करना पड़ा.

दोनों के पास था LA28 का सीधा मौका

स्क्वैश LA28 ओलंपिक में पहली बार शामिल होगा. एशियन गेम्स सिंगल्स का गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को तय पात्रता शर्तें पूरी करने पर सीधे LA28 क्वालिफिकेशन कोटा मिलने की जानकारी पहले दी गई थी. रविवार को मलेशिया के शिवसंगरी और ईन यो ने गोल्ड जीतकर पहले दो क्वालिफिकेशन स्थान हासिल किए. भारत को दोनों मुकाबलों से दो सिल्वर मिले.