menu-icon
India Daily

GT vs RR Qualifier 2: आज होगी फाइनल की टिकट के लिए भिड़ंत, अगर बारिश ने डाली अड़चन तो किस टीम को मिलेगा फायदा?

शुक्रवार, 29 मई को IPL 2026 का नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
GT vs RR Qualifier 2: आज होगी फाइनल की टिकट के लिए भिड़ंत, अगर बारिश ने डाली अड़चन तो किस टीम को मिलेगा फायदा?
Courtesy: AI

नई दिल्ली: शुक्रवार, 29 मई को IPL 2026 का नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताब मुकाबले खेलेगी. लीग का खिताबी मुकबाला 31 मई को खेला जाना है. क्वालीफायर 1 में मिली हार के बाद जीटी इस मैच में वापसी की पूरी कोशिश करेगी. 

क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ निराशाजनक हार झेलने के बाद गुजरात टाइटन्स इस मैच में उतर रही है. वहीं राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर यहां पहुंची है. टीम ने SRH को 47 रनों से करारी शिकस्त दी थी. तो अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करती है.

चंडीगढ़ का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को नई चंडीगढ़ का मौसम साफ रहेगा और मैच के निर्धारित समय के दौरान भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज चंडीगढ़ का तापमान 36 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. शाम के समय हवा की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है.

इस टीम को मिलेगा बारिश का फायदा?

अगर क्वालीफायर 2 का मैच बारिश से प्रभावित होता है, तो इसे या तो रद्द किया जा सकता है या ओवरों की संख्या कम की जा सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IPL फाइनल के उलट, क्वालीफायर 2 या एलिमिनेटर के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं है.

अगर बारिश के कारण मैच पूरी तरह से रद्द हो जाता है, तो लीग स्टेज की रैंकिंग के आधार पर मैच परिणाम निकाला जाएगा. जिससे टीम सीधे तौर पर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. ऐसे में जीटी को इसका फायदा मिल सकता है, क्योंकि ने लीग स्टेज में अपना खेल नंबर 2 पर खत्म किया है वहीं आरआर चौथे नंबर पर है.  

Topics