menu-icon
India Daily

'Yuvi जो इंग्लिश गाने बजाता था वो ऊपर से निकल जाते थे', गौतम गंभीर ने शेयर किया 'सिक्सर किंग' के गानों का किस्सा

Gautam Gambhir and Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए इंटरव्यू में युवराज सिंह की प्ले लिस्ट के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने मजाकिया अंदाजा में ड्रेसिंग रूम के किस्सों को शेयर किया है. गंभीर ने कहा कि युवी जो अंग्रेजी गाने बजाता था उसे खुद ही नहीं समझ आते थे.

India Daily Live
'Yuvi जो इंग्लिश गाने बजाता था वो ऊपर से निकल जाते थे', गौतम गंभीर ने शेयर किया 'सिक्सर किंग' के गानों का किस्सा
Courtesy: Social Media

Gautam Gambhir and Yuvraj Singh: भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम का किस्सा शेयर किया है. उन्होंने युवराज सिंह के गानों की च्वाइस को लेकर कहा कि युवी जो इंग्लिश गाने बजाता था वह सब ऊपर से निकल जाते थे. वो गाने खुद ही उसको नहीं समझ आते थे वो एक से एक इंग्लिश गाने बजाता था. मुझे क्या 15 खिलाड़ियों में से 14 को समझ में नहीं आता था. 

स्पोर्ट्सकीड़ा क्रिकेट से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर उनके दौर में ड्रेसिंग रूम में युवराज सिंह किस तरह के गाने सुना करते थे वो किस्सा बताया है. 

मुझे पूरा विश्वास है जो गाना वो बजाता था उसे भी नहीं समझ आता था

गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए इंटरव्यू में कहा-"मुझे पूरा भरोसा है कि जितने इंग्लिश गाने  युवराज सिंह ड्रेसिंग रूम में लगाए उसको उसमें से एक गाना भी पूरा नहीं आता होगा. इसलिए ड्रेसिंग रूम में ये मजाक होता कि युवी जो इंग्लिश गाना लगाता था हम लोग उससे कहते थे कि तो इस गाने को रिपीट करके सुना अपनी आवाज में. अगर तू एक-एक वर्ड सुना देगा तभी ये गाना लगेगा. नहीं तो ये गाना हटेगा. जिस लेवल के इंग्लिश सॉन्ग वो लगाता था हमारे को क्या मुझे लगता है 15 में से 14 को समझ में नहीं आता था. "

गौतम गंभीर ने कहा कि जितने भी गाने युवी लगाता था उसमें से 99 परसेंट गाने के वो मेरो को मतलब बता दे कि उसका मतलब क्या था. मैं अभी तक युवराज सिंह के इंग्लिश सेशन का वेट कर रहा हूं.

2011 विश्व कप टीम का हिस्सा थे युवी और गंभीर

गौतम गंभीर और युवराज सिंह 2011 के वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा था. दोनों खिलाड़ियों ने इस विश्व कप को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. युवराज सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी सीरीज का आवार्ड मिला था. फाइनल मुकाबले में गौतम गंभीर ने 97 रनों की अहम पारी खेली थी. इस पारी की ही बदौलत टीम इंडिया ने विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी.