menu-icon
India Daily

IND vs SA: गेंद फेंकना तो दूर टॉस भी नहीं हो पाया, लखनऊ में कोहरे की वजह से चौथा टी20 रद्द

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी-20 मैच रद्द हो गया है, घने कोहरे के कारण यह फैसला लिया गया है.

Anuj
Edited By: Anuj
IND vs SA: गेंद फेंकना तो दूर टॉस भी नहीं हो पाया, लखनऊ में कोहरे की वजह से चौथा टी20 रद्द

लखनऊ: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी-20 मैच रद्द हो गया है, घने कोहरे के कारण यह फैसला लिया गया है. सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है. 

2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम

पांच मैचों की टी-20 सीरीज में पहला मुकाबला कटक में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 101 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. सीरीज का दूसरा मैच चंडीगढ़ के मुल्लापुर क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसमें मेहमान टीम ने वापसी करते हुए मेजबान टीम को मात दी. तीसरा मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला गया, जहां भारत ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई, जबकि लखनऊ में होने वाला चौथा मैच रद्द हो गया है. अब सीरीज का पांचवा मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कोहरे के कारण पहली बार रद्द हुआ मैच

क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि घने कोहरे के कारण जब किसी इंटरनेशनल मैच को कोहरे के कारण रद्द किया गया है. आज से पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया था कि कोहरे के कारण इंटरनेशनल मैच को रद्द करना पड़ा हो.

टी-20 सीरीज से बाहर हुए गिल

मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, गिल के अंगूठे में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह इस सीरीज के बाकी दो टी-20 मैचों में नहीं खेल पाएंगे. गिल टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं, इसलिए उनकी चोट टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गई है. टी-20 वर्ल्ड कप अब लगभग डेढ़ महीने दूर है और ऐसे में टीम की रणनीति और ओपनिंग विकल्पों पर असर पड़ सकता है.

बुमराह-अक्षर भी बाहर हुए

तीसरे टी-20 मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल सीरीज से बाहर हो गए थे. अक्षर पटेल बीमारी के चलते सीरीज से बाहर हुए थे, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से बाहर हुए थे.