ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है लेकिन टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में अभी भी 1-2 से पीछे चल रही है. ऐसे में पांचवां टेस्ट मैच भारत अपने नाम करना चाहेगा ताकि सीरीज को बराबरी पर खत्म कर सके. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल आखिरी टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं.
बता दें कि अंतिम मुकाबले से ऋषभ पंत भी बाहर हो चुके हैं और ऐसे में उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी को शामिल करना होगा. तो वहीं अंशुल कंबोज ने मैनचेस्टर में डेब्यू किया लेकिन वे प्रभावित नहीं कर सके और ऐसे में उन्हें पांचवें मुकाबले से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. तो वहीं साई सुदर्शन भी अच्छा प्रजर्शन नहीं कर सके हैं और ऐसे में उन्हें भी बाहर किया जा सकता है.
टीम इंडिया के लिए चौथे टेस्ट मैच में अंशुल कंबोज को डेब्यू करने मौका मिला था लेकिन उनकी गेंदबाजी में रफ्तार नहीं दिखी. तो वहीं इस युवा गेंदबाज ने काफी रन भी लुटाए और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें अंतिम टेस्ट मैच से ड्रॉप किया जा सकता है. इसके अलावा सुदर्शन भी कुछ खास कारनामा नहीं कर सके हैं. पहली पारी में वे असहज दिखाई दिए लेकिन अर्धशतक लगाया. हालांकि, उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है क्योंकि पांचवां मुकाबला काफी अहम होने वाला है.
दरअसल, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोट की वजह से चौथे मुकाबले से बाहर हो गए थे. हालांकि, पांचवें मुकाबले में उनकी वापसी की संभावना है और ऐसे में वे कंबोज की जगह अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. तो वहीं नंबर तीन पर करूण नायर और साई सुदर्शन दोनों ही फ्लॉप रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा पंत की जगह ध्रुव जुरेल को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन/अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.