menu-icon
India Daily

ENG vs IND: हेडिंग्ले में यशस्वी जायसवाल का जलवा, शतक लगाकर अंग्रेजों के छुड़ाए 'छक्के'

भारत और इग्लैंड के बीच हेडिंग्ले लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर चल रहा है. जायसवाल ने शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया है.

garima
Edited By: Garima Singh
ENG vs IND: हेडिंग्ले में यशस्वी जायसवाल का जलवा, शतक लगाकर अंग्रेजों के छुड़ाए 'छक्के'
Courtesy: x

ENG vs IND: भारत और इग्लैंड के बीच हेडिंग्ले लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर चल रहा है. जायसवाल ने शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया है. जायसवाल ने 144 गेंदों पर सेंच्युरी बनाई. 

युवा बल्लेबाज ने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए एक और शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

मजबूत शुरुआत: राहुल के साथ शानदार साझेदारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी के दम पर शानदार शुरुआत की. दोनों ने पहले सत्र में 91 रनों की साझेदारी कर इंग्लिश गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. जायसवाल ने अपनी आक्रामक और नियंत्रित बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. 

लंच के बाद झटके, फिर संभली पारी

लंच से ठीक पहले भारत को केएल राहुल और डेब्यूटेंट साई सुदर्शन के विकेट खोने का नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि, जायसवाल ने हार नहीं मानी और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने नाबाद 100 रनों की साझेदारी कर भारत को स्थिरता प्रदान की. जायसवाल ने अपनी शानदार तकनीक और धैर्य का प्रदर्शन करते हुए टी ब्रेक से पहले अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया.