'मेरे साथ मजाक मत करो....' एक फोन ने पलटी सिराज की किस्मत, लास्ट-मिनट एंट्री में 3/29 से USA को रौंदा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. सूर्या की युवा सेना ने यूएसए को 29 रनों से मात दी. इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का बहुत बड़ी भूमिका रही.
नई दिल्ली: कल आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप का पहला दिन रहा. मेजबान भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. सूर्या सेना ने अपने अभियान के पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया. लेकिन इस मैच में जिस खिलाड़ी के बारे में सबसे ज्यादा बात हुई वह खिलाड़ी कोई नहीं बल्कि टीम के मियां भाई मोहम्मद सिराज हैं.
जहां एक ओर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 84 रनों की कप्तानी पारी खेलकर भारत को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया तो वहीं सिराज ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाते हुए यूएसए के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया. मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया जब उन्हें विश्व कप में शामिल होने के लिए फोन आया था तब उन्हें यकीन ही नहीं हुआ था.
'सूर्या भाई का फोन आया तो भरोसा नहीं हुआ'
मैच के बाद सिराज ने खुलासा किया कि उन्हें टूर्नामेंट से एक दिन पहले सूर्यकुमार यादव का कॉल आया था. सिराज ने कहा कि, 'कल मुझे सूर्या भाई का फोन आया, उन्होंने मुझसे कहा 'मियां, अपना सामान पैक करो और टीम में शामिल हो जाओ'. मैंने सूर्या भाई से कहा कि मेरे साथ मज़ाक मत करो, क्योंकि मुझे लगा कि वह मज़ाक कर रहे हैं. क्योंकि मैं टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं था और घर पर T20 वर्ल्ड कप खेलना मेरा सपना था, यह किस्मत में लिखा था इसलिए आज मैं यहां हूं.'
बुमराह की गैरमौजूदगी, सिराज को मिला मौका
हालांकि सिराज को भले ही स्क्वॉड में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग में तब शामिल किया गया जब पहले मुकाबले से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह बीमारी के कारण बाहर हो गए. इससे सिराज के लिए सीधे प्लेइंग इलेवन का रास्ता खुल गया. बता दें जुलाई 2024 के बाद सिराज अपना पहला टी20 मुकाबला खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने अपनी आक्रामक गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई.
गेंद से मचाया गदर
सिराज ने टीम में आते ही अपनी आक्रामक गेंदबाजी का सबूत देना शुरु कर दिया. उन्होंने शुरुआत में ही फुल लेंथ गेंदों से अमेरिकी बल्लेबाजों को परेशान कर दिया. उन्होंने चार ओवरों में 29 रन देकर तीन विकेट झटके. सिराज ने शुरुआती ओवरों में ही अमेरिकी बल्लेबाजों को सेट होने का मौका नहीं दिया एक के बाद एक विकेट झटके. इस शुरुआती झटके से विपक्षी टीम उबर में नाकामयाब रही.
और पढ़ें
- T20 World Cup 2026: अमेरिका के खिलाफ ऐतिहासिक बनीं भारत की जीत, साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
- T20 World Cup 2026: भारत ने अमेरिका को हराकर जीत के साथ किया आगाज, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेली कप्तानी पारी; गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी
- T20 World Cup 2026: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हासिल की खास उपलब्धि, कोहली को पीछे छोड़ा; रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके