menu-icon
India Daily

Polls के बीच दिनेश कार्तिक का क्रिकेट से Exit, अब कह ही दिया- 'Its Official'

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक ने ऑफिसियल रूप से क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह दिया है. एग्जिट पोल के बीच डीके ने आधिकारिक रूप से ये ऐलान किया है. आईपीएल का आखिरी मैच खेलते ही डीके का सन्यास लेना कंफर्म हो गया था. 

India Daily Live
Polls के बीच दिनेश कार्तिक का क्रिकेट से Exit, अब कह ही दिया- 'Its Official'
Courtesy: Social Media

Dinesh Karthik: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बीच क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने ऑफिसियल रूप से क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह दिया है. भारत की जनता अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े देखने में लगी है. इसी बीच साइलेंट तरीके से दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया. इस बार आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उन्होंने फिनिशर की भूमिका में आरसीबी के लिए तगड़ी बैटिंग की थी. 

दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक लेटर और एक वीडियो शेयर करके क्रिकेट को अलविदा कहा. उन्होंने कैप्शन में लिखा- इट्स ऑफिशियल. थैंक्स. डीके.

एग्जिट पोल के आंकड़े और डीके ने क्रिकेट को कह दिया अलविदा

डिके ने लेटर में बहुत सारी बातें लिखी हैं. उन्होंने लिखा- पिछले कुछ दिनों में मुझे जो स्नेह, समर्थन और प्यार मिला है, उससे मैं अभिभूत हूँ. मैं उन सभी प्रशंसकों का बहुत-बहुत आभार और आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस भावना को संभव बनाया है.काफी समय से इस बारे में सोचने के बाद, मैंने प्रतिनिधि क्रिकेट खेलने से हटने का फैसला किया है. मैं आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा करता हूँ और अपने खेल के दिनों को पीछे छोड़कर आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए तैयार हो रहा हूँ.   

डीके ने लेटर में आगे लिखा- मैं अपने सभी कोच, कप्तान, चयनकर्ता, टीम के साथी और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने मेरे क्रिकेट करियर को लंबा और शानदार बनाने में मदद की. देश में लाखों लोग क्रिकेट खेलते हैं. लेकिन किस्मत वालों को ही देश के लिए खेलने का मौका मिलता है. मैं उन भाग्यशाली लोगों में से अपने आपको मानता हूं, जिन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला. 

अपने माता पिता  और पत्नी का जताया आभार

दिनेश कार्तिक ने लेटर में अपने माता पिता का आभार जताया. उन्होंने लिखा- मेरे माता-पिता मेरे शक्ति और समर्थन के स्तंभ रहे हैं. मैं उनके आशीर्वाद के बिना वह नहीं बन पाता जो मैं हूं. 

डीके ने अपनी पत्नी दीपिका का भी आभार जताया उन्होंने अपनी पत्नी के लिए लिखा-  मैं दीपिका का भी बहुत आभारी हूँ, जो खुद एक पेशेवर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अक्सर मेरे साथ मेरे सफर में चलने के लिए अपना करियर रोक दिया.

BCCI ने किया पोस्ट

 

दिनेश कार्तिक के ऑफिसियल रिटायरमेंट लेने के बाद बीसीसीआी ने अपने ऑफिसियर ट्विटर हैंडल से डीके को उनके इनक्रेडिबल करियर के लिए बधाई दी है.