menu-icon
India Daily

IPL-2026 से आउट होने वाली पहली टीम बनी लखनऊ, चेन्नई से मिली हार ने प्लेऑफ की उम्मीदें की खत्म

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 53वें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया, जिसके बाद लखनऊ प्लेऑफ के रेस से बाहर हो गई है.

KanhaiyaaZee
IPL-2026 से आउट होने वाली पहली टीम बनी लखनऊ, चेन्नई से मिली हार ने प्लेऑफ की उम्मीदें की खत्म
Courtesy: X/@IPL

नई दिल्ली: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 53वें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया, जिसके बाद लखनऊ प्लेऑफ के रेस से बाहर हो गई है. आईपीएल 2026 के आउट होनेवाली पहली टीम भी लखनऊ बन गई है. 

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 203 रन बनाए और 204 रनों का विशाल लक्ष्य दिया जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. ये मैच लखनऊ के लिए करो या मरो मुकाबला था, लेकिन लखनऊ के गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से बेहद निराश किया और जमकर रन लुटाए, इसका परिणाम यह रहा कि लखनऊ यह मैच हार गई और इस हार ने टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को भी खत्म कर दिया है.

कप्तान के रूप में ऋषभ का फीका प्रदर्शन

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम LSG का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद ही निराशाजनक रहा है. टीम अबतक खेले गए 11 मुकाबलों में महज 3 ही मैचों में जीत दर्ज कर सकी है और 8 मैचों में टीम को हार मिली है. कप्तान के रूप में ऋषभ का प्रदर्शन भी काफी फीका रहा है और यही कारण है कि टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

CSK ने जिन्दा रखी है प्लेऑफ की उम्मीदें 

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के अपने 11वें मुकाबले में छठी जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के बाद टीम के खाते में अब 12 अंक हो गए हैं. ऐसे में अगर सीएसके अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने में सफल रहती है, तो उसके कुल 18 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है.

लखनऊ के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में उर्विल पटेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने केवल 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. उर्विल ने 23 गेंदों में 65 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 2 चौके शामिल रहे.

Topics