Australia vs Pakistan: डेविड वार्नर दो हफ्तों में एससीजी में रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले है और कंगारू टीम इस समय पाकिस्तान के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट खेल रही है. दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने मार्कस हैरिस को ऑस्ट्रेलिया के संभावित अगले टेस्ट ओपनर के रूप में समर्थन दिया है.
फिलहाल पहले दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए थे, जिसमें से डेविड वार्नर ने 38 रन बनाए.
वॉर्नर के संन्यास के बाद इस प्रारूप में उनके उत्तराधिकारी के बारे में चर्चा एक प्रमुख विषय बनी हुई है, जिसमें माइकल हसी ने अपनी राय देते हुए एक विशेषज्ञ की भूमिका लेने की वकालत की है.
हाल ही में मेलबर्न में एक ट्रायल गेम में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले हैरिस, पूर्व टेस्ट ओपनर कैमरन बैनक्रॉफ्ट और मैथ्यू रेनशॉ के साथ मिलकर वॉर्नर की जगह लेने के लिए मजबूत दावेदार हैं. इसके अलावा, ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी एक विकल्प हो सकते हैं.
ऐसे में इस वाल पर वार्नर ने खुद पत्रकारों से कहा, “यह एक कठिन सवाल है. यह स्पष्ट रूप से चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है. लेकिन मेरे नजरिए से, मुझे लगता है कि जिसने अपनी पूरी मेहनत की है और काफी समय से इस होड़ में है, मुझे लगता है कि हैरी वह व्यक्ति है."
वॉर्नर को उम्मीद नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया को जल्द ही एक नए ओपनिंग पार्टनर की जरूरत होगी. हालांकि ख्वाजा की उम्र भी तेजी से ढल रही है. वॉर्नर ने ख्वाजा के पहले दिन के खेल की सराहना की. ख्वाजा के 42 रनों के योगदान के बाद हसन अली की गेंद पर देर से कट ऑफ का प्रयास किया. एक मामूली गलत फैसले के कारण उनका विकेट स्लिप में चला गया.