menu-icon
India Daily

CSK vs KKR: गायकवाड़ ने जीता सीजन का पहला टॉस, KKR के खिलाफ रहमान की वापसी पर नहीं लौटे ये 2 दिग्गज

CSK vs KKR: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर होने जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

India Daily Live
CSK vs KKR: गायकवाड़ ने जीता सीजन का पहला टॉस, KKR के खिलाफ रहमान की वापसी पर नहीं लौटे ये 2 दिग्गज

CSK vs KKR:  इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का 22वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जा रहा है. जहां पर सीएसके के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सीजन का पहला टॉस जीता और पिछले मैच में आए ओस को देखते हुए केकेआर के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया.

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की ही इच्छा जताई, हालांकि उन्होंने खुद को दोनों ही परिस्थितियों के लिए तैयार बताया.

केकेआर की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

जहां केकेआर की टीम ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है तो वहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने वापसी की है. हालांकि दीपक चाहर और महीश पथिराना अभी भी चोटिल हैं और टीम में जगह नहीं बना सके हैं.

लगातार दो हार के बाद भारी दबाव में चेन्नई

लगातार दो हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स भारी दबाव में दिख रही है. वहीं अभी तक अजेय रही कोलकाता के हौंसले सातवें आसमान पर हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़ (कैप्टन), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महीश थीक्षाना


केकेआर प्लेइंग इलेवन- फिलिप साल्ट, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कैप्टन), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

पॉइंट टेवल 
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है. अपने सभी मैच जीत कर कोलकाता पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है. वहीं रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और उनमें से 2 में जीत दर्ज की है. पॉइंट टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स चौथे स्थान पर है. वहीं चार में से चार मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है.

 

सम्बंधित खबर