menu-icon
India Daily

MS Dhoni पर अब क्या बोल गए गौतम गंभीर, भयंकर वायरल हो रहा है Video

Gautam Gambhir on MS Dhoni: केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर का एक बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने धोनी को लेकर कई बातें कही हैं. 

India Daily Live
MS Dhoni पर अब क्या बोल गए गौतम गंभीर, भयंकर वायरल हो रहा है Video

Gautam Gambhir on MS Dhoni: कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से पहले केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने भारत के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भंयकर रूप से वायरल हो रहा है. आज शाम 7 बजकर 30 मिनट से सीएसके और केकेआर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है. इस मैच को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं. ये उत्साह गौतम गंभीर के वीडियो में भी देखा जा सकता है.

गौतम गंभीर ने धोनी की तारीफ की कसीदे पढ़े. उन्होंने माही को भारत का सबसे सफल कप्तान कहा है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है.

भारत को शायद ही मिल पाए धोनी जैसा कप्तान

धोनी की तारीफ करते हुए गौतम गंभीर ने कहा की महेंद्र सिंह धोनी की तरह शायद ही भारत को कोई दूसरा कप्तान मिल पाए. उनकी टीम को हराना बहुत ही मुश्किल है. अगर आप चेन्नई के खिलाफ मुकाबला खेल रहे हैं तो आपको आखिरी गेंद तक मुकाबला खेलना होगा. क्योंकि पहले से आप ये डिसाइड नहीं कर सकते हैं कि आप सीएसके से मुकाबला जीत जाएंगे.

वीडियो में क्या बोल गए गंभीर

गौतम ने सीएसके के खिलाफ मैच को लेकर कहा- "मैं सिर्फ जीतना चाहता हूं. हम एक-दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं. ये अलग बात है कि जब हम फील्ड पर होते हैं तो बात अलग होती है. आप यही सवाल एमएस धोनी से पूछेंगे तो वो भी यही जवाब देंगे. मैंने आईपीएल में उनके खिलाफ खेले हर एक मैच में लुत्फ उठाया है."

उन्होंने आगे कहा-  " धोनी की रणनीति को आप मात नहीं दे सकते हैं. उन्हें पता होता है कि उन्हें किस खिलाड़ी का कब इस्तेमाल करना है. जब वो क्रीज पर होते हैं तो मैच को किसी भी समय फिनिश कर सकते हैं. धोनी फील्ड पर ज्यादा एग्रेसिव नहीं दिखते लेकिन उन्हें ये पता होता है कि वो आखिरी ओवर तक हारे नहीं है. बहुत सी टीमें हैं जो शुरुआती विकेट गिरने के बाद हार मान लेती हैं. लेकिन एम एस धोनी अंत तर हार नहीं मानते हैं. उनके जैसा शायद ही भारत को अब कप्तान मिल पाए. उन्होंने देश को ICC की 3 ट्रॉफियां जिताई हैं."

गौतम गंभीर के इस वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो पर फैंस कमेंट करके गौतम गंभीर की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं.  

सम्बंधित खबर