नई दिल्ली: IPL 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक जा रहा है. जब से लीग की शुरुआत हुई है तब से टीम को एक के बाद एक झटके लग ही रहे हैं. अब सीएसके को एक और बड़ा झटका लग गया है. सीाएसके का एक और खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि शानदार फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में आयुष इंजर्ड हो गए थे. जिसके बाद से उनके खेलने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब साफ हो गया है कि वह आईपीएल 2026 शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
शानदार फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं. सीएसके के लिए यह समय इससे बुरा नहीं हो सकता था, क्योंकि टीम इस सीजन वापसी के लिए काफी हद तक आयु इस खिलाड़ी पर काफी हद तक निर्भर थी.
आयुष के टीम में शामिल होने के बाद सीएसके जीत की पटरी पर वापस आ रही थी लेकिन उनका अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
🚨 MASSIVE BLOW TO CSK. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 21, 2026
- Ayush Mhatre ruled out of IPL 2026. pic.twitter.com/6fAbXjZsrz
इस बात की जानकारी खुद सीएसके ने देते हुए कहा कि, '18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण आयुष म्हात्रे IPL 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं. आयुष को इस चोट से उबरने में 6-12 सप्ताह का समय लगेगा.'
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष म्हात्रे शुरुआती मुकाबलों से इंजरी के ही कारण बाहर थे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से आयुष की टीम में वापसी हुई. उनकी वापसी के बाद टीम ने अपने लगातार दो मुकाबले जीते.
म्हात्रे ने इस सीजन में 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं. आयुष सीएसकी की उम्मीद बनकर लौटे थे. हालांकि संघर्षों से जूझ रही टीम एक बार फिर से संकटों से घिर गई है.