menu-icon
India Daily

SRH vs DC: आज होगी दिल्ली-हैदराबाद के बीच भिड़ंत, क्या बारिश बनेगी विलेन! कुछ ऐसा रहेगा पिच का मिजाज

21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 07:30 बजे IPL का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अंक तालिका में दौड़ में एक दूसरे टक्कर दे रही हैं. 6-6 अंको के साथ जहां SRH चौथे स्थान पर है तो वहीं DC उससे ठीक एक स्थान नीचे पांचवें पायदान पर है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
SRH vs DC: आज होगी दिल्ली-हैदराबाद के बीच भिड़ंत, क्या बारिश बनेगी विलेन! कुछ ऐसा रहेगा पिच का मिजाज
Courtesy: ANI

हैदराबाद: 21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 07:30 बजे IPL का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अंक तालिका में दौड़ में एक दूसरे टक्कर दे रही हैं. 6-6 अंको के साथ जहां SRH चौथे स्थान पर है तो वहीं DC उससे ठीक एक स्थान नीचे पांचवें पायदान पर है.

RR और CSK पर लगातार जीत के बाद ईशान किशन की ऑरेंज आर्मी SRH इस मुकाबले में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. वहीं अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स भी RCB को हराकर अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत देखना दिलचस्प होगा. 

SRH vs DC हेड टू हेड

अक्सर SRH vs DC के बीच मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. दोनों टीमें 26 मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं. जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. 

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मैच शुरु होने से पहले अगर राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के बारे में बात करें तो ये पिच बल्लेबाजों को लिए काफी किफायती माना जाता है. यहां की पिच अपनी कठोर, सपाट और सटीक उछाल के लिए जानी जाती है, जिससे बल्लेबाज पहली ही गेंद से आत्मविश्वास के साथ शॉट खेल पाते हैं. हालांकि पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों के लिए भी कुछ मौके होते हैं. 

क्या बारिश डालेगी मैच में खलल

अब अगर हैदराबाद के मौसम की बात करें तो आज दिन की शुरुआत ज्यादातर बादलों से घिरे आसमान के साथ होगी, जिसमें बारिश की 35% संभावना है, जिससे खेल में कुछ देर के लिए रुकावट आ सकती है, खासकर दोपहर या शाम के शुरुआती घंटों में. हालांकि मैच के आगे बढ़ने के साथ ही मौसम में सुधार आएगा. मैच के समय रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छा जाएंगे और बारिश की संभावना घटकर 15% हो जाएगी.

SRH vs DC संभावित प्लेइंग 11

SRH की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे

DC की संभावित प्लेइंग 11:  पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार  

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा

Topics