menu-icon
India Daily

SRH vs DC, Live Streaming: हैदराबाद-दिल्ली के बीच चौथी जीत के लिए जंग! जानिए आप कहां देख पाएंगे लाइव मैच

मंगलवार को IPL का 31वां मुकाबला खेला जाना है. इस मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे. मुकाबला एसआरएच के घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
SRH vs DC, Live Streaming: हैदराबाद-दिल्ली के बीच चौथी जीत के लिए जंग! जानिए आप कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Courtesy: ANI

हैदराबाद: मंगलवार को IPL का 31वां मुकाबला खेला जाना है. इस मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे. मुकाबला एसआरएच के घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. ये मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें 6-6 अंक के साथ अंक तालिका में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. SRH और DC दोनों के लिए ये सीरीज उतार-चढ़ाव से भरा रहा है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने खेले गए 6 मैचों में तीन में जीत दर्ज की है तो वहीं तीन में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा अगर दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने अब कुल पांच मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्हें तीन मैच में सफलता मिली है तो वहीं 2 मैच शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मार कर पॉइंट्स टेबल में आगे जाती है. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस इस रोमांचक मुकाबला का लुत्फ कहां उठा सकते हैं. 

SRH vs DC के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

SRH vs DC के बीच IPL 2026 का मैच मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

SRH vs DC के बीच मैच कब खेला जाएगा?

SRH vs DC IPL 2026 में 21 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

SRH vs DC के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

SRH vs DC के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

SRH vs DC के बीच टॉस किस समय होगा?

SRH vs DC के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

SRH vs DC का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

SRH vs DC के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

SRH vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

SRH vs DC के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

SRH vs DC स्क्वाड

SRH: ईशान किशन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार

DC: अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

Topics