T20 World Cup 2026

CSK के इम्पैक्ट प्लेयर ने मुंबई से छीना मैच, रोहित शर्मा का शतक बेकार कर धोनी को दिया स्पेशल गिफ्ट

CSK Vs MI: वानखेड़े में खेले गए आईपीएल के 29वें मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से मात दी. रोहित का सैकड़ा मुंबई को जीत नहीं दिला पाया.

India Daily Live

CSK Vs MI: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को चेन्नई ने 20 रनों से जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 207 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई. रोहित शर्मा का शतक काम नहीं आया. धोनी के 3 छक्कों और और पथिराना के चार विकेट मुंबई के हार का कारण बनें.

मुंबई इंडियंस की ओर रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 70 रन जोड़े. किशन 15 गेंदों में 23 रन बनाकर मथीशा पथिराना का शिकार बने.

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्य कुमार यादव बिना खाते खोले ही मथीशा पथिराना का शिकार हो गए. सूर्य के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और रोहित शर्मा के बीच अच्छी साझेदारी हुई. दोनों के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई. तिलक वर्मा 20 गेंदों 31 रनों की पारी खेली. उन्हें भी मथीशा पथिराना ने ही चलता किया.

नहीं काम आया रोहित शर्मा का शतक

 

रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली. लेकिन उनका शतक मुंबई को जीत नहीं दिला पाया. रोहित ने 63 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद 105 रनों की नाबाद पारी खेली.

मथीशा पथिराना ने चटकाए चार विकेट

चेन्नई की ओर से आज मथीशा पथिराना की गेंदों ने मुंबई के बल्लेबाजों की एक न चलने दी. उन्होंने अकेले ही चार विकेट चटकाए. 4 ओवर फेंक कर पथिराना ने 28 रन दिए. उनके अलावा तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट चटकाए. मुस्तफिजुर ने भी 1 विकेट लिया.

दुबे और गायकवाड़ ने खेली तूफानी पारी

चेन्नई की ओर से आज कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे का बल्ला चला. गायकवाड़ ने 40 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के जड़कर 69 रनों की पारी खेली. वहीं, शिवम दुबे ने 38 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रनों की नाबाद पारी खेली. आज माही ने भी अपने बल्ले से कहर मचाया. उन्होंने तीन गेंदों में तीन छक्के मारकर 4 गेंदों में 20 रन बनाए.