यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर; मुरादाबाद से कानपुर तक 14 जिलों में बदले DM

उत्तर प्रदेश में 34 IAS अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. इस तबादले में 14 जिलों के DM बदले गए हैं. कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरण, नगर निगम, यूपीडा, इन्वेस्ट यूपी और शासन स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

Pinterest
Km Jaya

उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस फेरबदल में 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं. इसके अलावा कई अधिकारियों को CDO, नगर आयुक्त, विकास प्राधिकरण और शासन स्तर की अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं.

तबादला सूची के अनुसार अनुनय झा को हरदोई से हटाकर मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. राहुल पाण्डेय को विशेष सचिव, राज्य कर से हरदोई का DM बनाया गया है. एम. अरुन्मोली को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से हटाकर एटा की जिम्मेदारी दी गई है.

किसका कहां हुआ तबादला?

संजय चौहान को अमेठी से कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर से कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है. अनुज मलिक को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO पद से हटाकर संतकबीरनगर का DM बनाया गया है. आलोक कुमार को संतकबीरनगर से पीलीभीत और ज्ञानेन्द्र सिंह को पीलीभीत से बलिया भेजा गया है.


शशांक चौधरी को इन्वेस्ट यूपी/यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से अमेठी का DM बनाया गया है. दिव्यांशु पटेल को नगर आयुक्त, मुरादाबाद से बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है. प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

नगर निगम और विकास प्राधिकरण में भी बदलाव

हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. विजय कुमार सिंह को CDO मिर्जापुर और संतोष बहादुर सिंह को CDO मैनपुरी बनाया गया है. विशाल कुमार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है. विजय कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. शैलेंद्र भाटिया को यूपीडा का ACEO और नितिन मदान को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का ACEO बनाया गया है.

कई अधिकारियों को शासन स्तर पर जिम्मेदारी

गजल भारद्वाज को महोबा DM पद से हटाकर ACEO, इन्वेस्ट यूपी बनाया गया है. जसजीत कौर को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक और जितेंद्र प्रताप सिंह को यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है. नेहा बंधु को अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन की जिम्मेदारी मिली है. अस्मिता लाल को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अभिषेक गोयल को विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है.

मंगला प्रसाद सिंह को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, राज्य कर और अरविंद सिंह को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी दी गई है. राजेंद्र पेंसिया को विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार बनाया गया है. अतुल वत्स को विशेष सचिव, राजस्व की जिम्मेदारी मिली है. वहीं चन्द्र शेखर को विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन के साथ परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.