menu-icon
India Daily

वैभव सूर्यवंशी के मामा ने UPSC एग्जाम किया क्लियर, पहले ही प्रयाय में पायी 102वीं रैंक

वैभव सूर्यवंशी के मामा अभिषेक चौहान ने पहले ही प्रयास में पास की UPSC परीक्षा...

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
वैभव सूर्यवंशी के मामा ने UPSC एग्जाम किया क्लियर, पहले ही प्रयाय में पायी 102वीं रैंक
Courtesy: X

भारत के युवा अंडर-19 क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी के परिवार में इन दिनों दोहरी खुशी का माहौल है. वैभव जहां क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल का जलवा बिखेर रहे हैं. वहीं उनके मामा अभिषेक चौहान ने शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराया है. अभिषेक ने अपने पहले ही प्रयास में प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2025) क्रैक कर ली है. इस कठिन परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 102वीं रैंक हासिल की है और अब वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेंगे.

शुरू से ही रहे हैं मेधावी छात्र

18 नवंबर 1999 को पूसा में जन्मे अभिषेक चौहान का शैक्षणिक सफर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत हाजीपुर के अक्षरा स्कूल से की थी. अपनी कुशाग्र बुद्धि के बल पर उन्होंने छठी कक्षा में प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल और रामकृष्ण मिशन दोनों की कठिन प्रवेश परीक्षाएं एक साथ पास कर ली थी. अभिषेक ने इंजीनियरिंग में भी महारत हासिल की और एमटेक (MTech) की डिग्री गोल्ड मेडल के साथ पूरी की.

UPSC का सफर

एमटेक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद साल 2022 में अभिषेक ने सिविल सेवा की ओर रुख किया और यूपीएससी की तैयारी में जुट गए. अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत उन्होंने 2025 में अपने पहले ही अटेंप्ट में Prelims औरMains परीक्षा पास कर ली. इसके बाद 2026 में हुए इंटरव्यू राउंड में भी उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ पैनल का सामना किया और फाइनल मेरिट लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली.

परिवार और गांव में जश्न का माहौल

अभिषेक हिमाचलीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर ब्लॉक स्थित राजाजन गांव के रहने वाले हैं और एक बेहद शिक्षित परिवार से आते हैं. उनके पिता प्रोफेसर अभय कुमार सिंह, वर्तमान में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं और उनकी माता का नाम अनुराधा राजपूत है. वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव ने भी अभिषेक की इस बड़ी कामयाबी पर गहरी खुशी और गर्व व्यक्त किया है. उनके पैतृक गांव और दलसिंहसराय में रिश्तेदारों के बीच जश्न का माहौल है. उनके चाचा अजय कुमार सिंह, चाची तनुजा सिंह सहित पूरे परिवार ने इस सफलता पर खुशी जताई है. वैभव में क्रिकेट की दुनिया में अपना कमाल दिखा रहे हैं.